Noida News : जनपद में खुले पांच नये आंगनबाड़ी केन्द्र, जेवर विधायक ने किया लोकार्पण 

Noida News : जेवर क्षेत्र में जल्द खुलेगा एक नया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, कुपोषण दूर करने की मुहिम में आम जनता अपना योगदान प्रदान करे : धीरेन्द्र सिह, दस गर्भवती की गोद भराई और दो बच्चों का हुआ अन्नप्राशन 

नोएडा । राष्ट्रीय पोषण माह में जनपद को पांच नये आंगनबाड़ी केन्द्र और मिल गये हैं। अब यहां आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या 1113 हो गयी है। शुक्रवार को इन नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया गया। प्रदेशभर में नये बने सभी केन्द्रों का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन लखनऊ से ऑनलाइन किया, वहीं जनपद में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इनका लोकार्पण भौतिक रूप से किया।विकास खंड जेवर में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण जेवर बांगर में किया गया है। इनका शुक्रवार को लोकार्पण जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया। धीरेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार 2017 में लिए गए संकल्पों को साकार रूप प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने बताया- जेवर क्षेत्र में अतिशीघ्र एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खुलने जा रहा है, जहां अनेक बीमारियों का सहज उपचार उपलब्ध होगा। उन्होंने पोषण अभियान तथा राष्ट्र निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की तथा उपस्थित जनसमूह से कुपोषण दूर करने की मुहिम में अपना योगदान प्रदान करने की अपील की। उन्होंने पोषण की महत्ता बताते हुए इसमें मातृशक्ति के योगदान की सराहना की और उनको नमन किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, एसडीएम जेवर रजनीकांत, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, खंड विकास अधिकारी हनुमान प्रसाद मिश्रा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर धीरेन्द्र सिंह तथा ब्लाक प्रमुख मुन्नी देवी ने कार्यक्रम में उपस्थित दस गर्भवती की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया।जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया- सितम्बर माह पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस माह में जनपद को पांच नये आंगनबाड़ी केन्द्रों की सौगात मिली है। नगला छीतर, नगला गणेशी, नगला शरीफ, रोही-1, रोही-2 में नये आंगनबाड़ी केन्द्र बनाये गये हैं।

यह विस्थापित आबादी वाले क्षेत्र हैं, जो जेवर एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहित होने के कारण बसाये गये हैं। उन्होंने कहा- नये केन्द्र बनने से पोषण कार्यक्रम को और बल मिलेगा। उन्होंने बताया- अब तक जनपद में 1108 आंगनबाड़ी केन्द्र थे, अब इनकी संख्या 1113 हो गयी है। उन्होंने कहा- पोषण माह के अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विभाग की पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें स्वस्थ एवं निरोगी बनाया जाए। इस काम में जनपद की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से जुटी हुईं हैं।

  • Related Posts

    ऑफिस जाते और लौटते समय ‘रैपिडो कैप्टन’ बन जाता है बंदा, बताया- पेट्रोल का खर्च निकालने के बाद बच भी जाता है!
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    ऑफिस जाते और लौटते समय कुछ देर के…

    Continue reading
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
    • TN15TN15
    • October 20, 2026

    दिल्ली के रेस कोर्स इलाके में सरकारी जमीन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

    ऑफिस जाते और लौटते समय ‘रैपिडो कैप्टन’ बन जाता है बंदा, बताया- पेट्रोल का खर्च निकालने के बाद बच भी जाता है!

    • By TN15
    • October 21, 2026
    ऑफिस जाते और लौटते समय ‘रैपिडो कैप्टन’ बन जाता है बंदा, बताया- पेट्रोल का खर्च निकालने के बाद बच भी जाता है!

    वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर!

    • By TN15
    • October 21, 2026
    वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर!

    शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर?

    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

    • By TN15
    • October 21, 2026
    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन