Change Bus Route in Delhi : दिल्ली में नहीं चलेंगी अब सामान्य बसें, देखें पुरानी बसों के चलन में हुए ये बदलाव

Change Bus Route in Delhi: दिल्ली सरकार ने दिल्ली में 1 अक्टूबर से सामान्य बसों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। 1 अक्टूबर से दिल्ली में थ्री बेस मॉडल या बीएस 4 मॉडल की बसें भी नहीं दौड़ेंगी। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने प्रदेश के सभी Depot को सख्त हिदायत दी है और आदेश जारी किए है। सिर्फ बीएस 6 मॉडल की बस या इलेक्ट्रिक बसों के चलाने की छूट रहेगी। प्रदूषण को कम करने के लिए यह कदम उठाया है।

इसको लेकर हरियाणा सरकार ने भी सख्ती कर दी है। प्रदेश के सभी डिपोओं को बीएस 6 मॉडल की बसें उपलब्ध करवाई जा रही है। पहले फेज में प्रदेश के छह डिपो को बीएस 6 मॉडल की बसें दी जा चुकी है। अब दूसरे फेज में हिसार डिपो को भी शामिल कर लिया है। अब डिपो को कुल आठ बसें मिलेगी, जो बीएस 6 मॉडल की होंगी।

इसके बाद इन बीएस 6 मॉडल की बसों को दिल्ली रूटों पर दौड़ाया जाएगा। दिल्ली रूट के लिए बसों का Schedule बनाया जाएगा। अब तक हिसार डिपो की जितनी बसें दिल्ली रूट पर चलती थी। उनकी जगह यह बीएस 6 मॉडल की बसें चलाई जाएगी।

Change Bus Route in Delhi
Change Bus Route in Delhi

क्या होगी बसों की लंबाई और चौड़ाई

 यह बीएस 6 मॉडल की बसें पहले वाली बसों से लंबी होगी और सीटें भी ज्यादा होगी। एक बस की लंबाई 11 मीटर और कुल 59 सीटें होगी। फिलहाल सामान्य रोडवेज बस की लंबाई 10 मीटर है और 54 सीटर है।

जानिए क्या हैं इसकी खासियतें

– Three model base बस सामान्य होती है। यह ध्वनि और वायु प्रदूषण अधिक करती हैं।

– BS 4 Model बस यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होती है। इनसे निकलने वाले धुएं को लिक्विड से फव्वारा मारकर साफ कर दिया जाता है। इससे धुएं का प्रदूषण जीरो हो जाता है। यह लिक्विड यूरिया से बना होती है।

– BS 6 Model Base पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होती है और कई नोजल पाइप लगी होती है। ऐसे में प्रदूषण नहीं फैलता।

BS-6 model को कौन कौन से डिपो पर चलाने की मिलेगी मंजूरी….

यदि सब कुछ ठीक रहा तो UP सड़क परिवहन निगम के बेड़े में बीएस-6 की (भारत स्टेज-6) बसें शामिल होंगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। सहारनपुर निगम परिक्षेत्र के चार डिपो से 30 चालक आठ अगस्त को कानपुर में बीएस-6 की बसों का प्रशिक्षण लेंगे।इन बसों से प्रदूषण भी कम फैलेगा। साथ ही बीएस-6 बसों में डीजल की खपत भी कम होगी।

परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो संचालित होते हैं। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली, छुटमलपुर और गंगोह शामिल हैं। इन डिपो में वर्तमान में 591 बसों का बेड़ा है। हालांकि कई बस तो ऐसी हैं, जो अपनी मियाद को पूरा कर चुकी हैं।

Change Bus Route in Delhi
Change Bus Route in Delhi

परिवहन निगम ने मियाद पूरी करने वाली 50 से अधिक बसों को निगम मुख्यालय भेज दिया है। अब बीएस-6 की बसों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी चल रही है। सहारनपुर परिवहन निगम को संभवत: 10 से अधिक बसें सितंबर माह तक मिल जाएंगी।

कानपुर में चालकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
Change Bus Route in Delhi: परिवहन निगम परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि बीएस-6 की बसों के लिए चालक आठ अगस्त को कानपुर में प्रशिक्षण लेंगे। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली और छुटमलपुर के 30 चालक प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होंगे। इन डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा गया है, ताकि चालक समय से प्रशिक्षण में पहुंचे।

तरूणा कस्बा

 

Related Posts

23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च
  • TN15TN15
  • October 21, 2026

हर हाथ में तिरंगा, हर गली जंतर-मंतर हमारी…

Continue reading
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

दिल्ली के रेस कोर्स इलाके में सरकारी जमीन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

  • By TN15
  • October 21, 2026
डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

  • By TN15
  • October 21, 2026
23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

  • By TN15
  • October 20, 2026
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

  • By TN15
  • October 20, 2026
रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा