Noida Authority : अब ग्रामीण अधिकारों को मिलेगा बल, छुपाई जा रही थी ग्रामीण अधिकारों की जानकारी, अपील में नोवरा अध्यक्ष को मिली सफलता

आरटीआई प्रथम अपील में हुई जीत, जल्द मिलेगी जानकारी

नोएडा। प्राधिकरण द्वारा ग्रामीण किसानों से संबन्धित एक आरटीआई के जवाब को छुपाने की कोशिश नाकामयाब हुई है। नोवरा अध्यक्ष एवं आरटीआइ कार्यकर्ता रंजन तोमर ने नोएडा प्राधिकरण से सवाल पूछा था कि  नोएडा प्राधिकरण ने जिन किसानों की ज़मीन अधिग्रहित की  है और प्राइवेट विद्यालयों आवंटित की है। उनमें उनके बच्चों को कितने प्रतिशत एडमिशन का आरक्षण प्राप्त है और यदि है तो जो विद्यालय इस आरक्षण का पालन नहीं करते। उसके लिए प्राधिकरण द्वारा क्या दंड प्रक्रिया अपनाई जा सकती है ?

छुपाने को कोशिश नाकाम, घुमाकर दिया था जवाब

प्राधिकरण ने जवाब में सवाल को घुमाते हुए जवाब दिया था उसने जानकारी दी  थी कि इस जानकारी को बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्राप्त करें या सम्बंधित विद्यालयों से, जिससे साफ़ है कि जवाब देते समय प्राधिकरण की नीयत में खोट आया और उन्होंने कैसे अपने कानून से संबंधित जानकारी शिक्षा विभाग या विद्यालयों पर डालनी चाही, जिससे व्यथित होकर श्री तोमर ने प्रथम अपील की, इसके जवाब में प्रथम अपीलीय अधिकारी श्री कुमार संजय , विशेष कार्याधिकारी द्वारा कहा गया है की आवेदनकर्ता को दी गई सूचना के अवलोकन से स्पष्ट हो रहा है कि सूचना पूर्ण एवं संतोषजनक नहीं है। अतः जनसूचना अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि वह आरटीआई के सुसंगत प्रावधानों के अनुसार आवेदनकर्ता को 15 दिन के अंदर पूर्ण वांछित सूचना आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल पर सीधे अपलोड कराया जाना सुनिश्चित करें।

श्री तोमर ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि  अब उम्मीद है कि  ग्रामीण अधिकारों की लड़ाई को बल मिलेगा और सही जवाब मिलनस सुनिश्चित किया जायेगा।

  • Related Posts

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय ने आधारभूत संरचना और…

    Continue reading
    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    नोएडा । पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन, गौतमबुद्धनगर के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे