आईएमएस में धूम्रपान निषेध दिवस पर नो-टोबैको कैम्पेन का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में धूम्रपान निषेध दिवस पर नो-टोबैको कैम्पेन का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नशा सेवन के दुष्परिणामों पर चर्चा की गयी। वहीं कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन एवं रेडियो परिचर्चा का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बाल भारती स्कूल के उप-प्रधानाध्यापक हितेश तिवारी ने कहा कि धूम्रपान एवं नशा पान का सेवन टीबी एवं अन्य कई सारी नुकसानदायक बीमारियों की जड़ है। कैंसर जैसी बीमारी भी तम्बाकू के सेवन से ही होते हैं। उन्होंने बताया कि लम्बे समय तक धूम्रपान करने से फेफड़े व सांस की नली के कैंसर होने की संभावना ज्यादा रहती है। दुनिया में कैंसर से होने वाली मौतों में फेफड़े के कैंसर के मरीज की संख्या ज्यादा है, जिसका मुख्य कारण अत्यधिक धूम्रपान करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को खैनी, जर्दा एवं पान मसाला के साथ-साथ किसी भी प्रकार के नशापान से दूर रहने की शपथ दिलायी गयी।

वहीं संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम की संयोजक बर्षा छबारिया ने बताया कि धूम्रपान एवं नशापान के दुष्परिणामों से अवगत कराने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि सलाम नमस्ते इस कैम्पेन से स्थानीय लोगों को धूम्रपान एवं नशा पान से होने वाली गंभीर बीमारी से बचाव एवं तम्बाकू सेवन से होने वाले नुकसान से रूबरू काराया। वहीं कार्यक्रम के अंत में बेस्ट स्लोगन लेखन के लिए स्कूल की छात्रा पलक शर्मा को सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक…

    Continue reading
    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    20 सितंबर तक समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?