दिल्ली के गणेश नगर में अवैध कसीनो का किया भंडाफोड़

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली में इस समय शहर में कई अवैध कसीनो चल रहे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जिसमें दिल्ली पुलिस ने दक्षिण गणेश नगर के पास चल रहे एक अवैध कैसीनो पर छापा मारा और ऑनलाइन जुआ गतिविधियों में लिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दे कि पुलिस उपायुक्त अपूर्व गुप्ता ने बताया कि दक्षिण गणेश नगर में मदर डेयरी के पास छापेमारी की गई और जुआ रैकेट के संचालकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूर्वी जिले में दिल्ली पुलिस के विशेष स्टाफ द्वारा छापेमारी 29 मई को सूचना मिलने के बाद की गई, जिसमें इलाके में कैसीनो संचालित होने का संकेत दिया गया था।

छापे में कुल 72,000 रुपये नकद, चार कंप्यूटर और चार्जर के साथ एक वाई-फाई डोंगल जब्त किया गया, जो सभी अवैध जुआ संचालन से जुड़े होने का संदेह है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक…

    Continue reading
    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    20 सितंबर तक समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

    नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

    नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?