आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा –

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकारें प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को बंद करने या वापस लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। अपने 28 जुलाई के अंतरिम आदेश पर उठे भ्रम को दूर करते हुए कोर्ट ने यह साफ किया है कि जांच जारी रखने के लिए कहने का अर्थ यह नहीं था कि राज्य सरकारें कानूनी प्रक्रिया अपना कर मुकदमा वापस नहीं ले सकतीं। चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने यह स्पष्टता तब दी जब याचिकाकर्ताओं ने बताया कि केंद्र ने मामलों को वापस लेने का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद राज्यों के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश का हवाला देकर कह रहे हैं कि वह जांच जारी रखेंगे। इस पर जजों ने कहा कि उन्होंने मुकदमे वापस लेने पर कोई रोक नहीं लगाई है।

 

 

आपराधिक बैकग्राउंड के कितने लोग थे?

 

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के लिए पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार छात्रों को राहत देने के पक्ष में है, लेकिन भीड़ में शामिल आपराधिक तत्वों को रियायत नहीं मिल सकती. दिल्ली में ऐसे 2,738 लोगों की पहचान हुई है, जिन पर हत्या, रेप और डकैती जैसे बड़े अपराधों में शामिल होने का आरोप है. यह लोग हिंसा और उपद्रव के लिए प्रदर्शन में आए थे।

याचिकाकर्ता पक्ष की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी, गोपाल शंकरनारायण, वृंदा ग्रोवर जैसे वकीलों ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वह अपराधी तत्वों को बचाने के पक्ष में नहीं हैं। लेकिन इसकी आड़ में मामूली अपराधों या राजनीतिक आंदोलन के लिए दर्ज मुकदमों वाले लोगों को निशाना नहीं बनाना चाहिए।

 

 

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत: SC

 

इस पर कोर्ट ने कहा, ‘छात्रों की आड़ में छिपे अपराधी किसी रियायत के हकदार नहीं हैं, लेकिन यह बात गंभीर अपराध के आरोपियों पर लागू होगी.’ कोर्ट ने कहा कि ‘आपराधिक पृष्ठभूमि’ के आधार पर कार्रवाई का दायरा सिर्फ गंभीर और जघन्य अपराधों तक रहेगा। छोटे या मामूली मामलों में नामजद छात्र इसके दायरे में नहीं आएंगे। वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायण ने छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग का मसला उठाया. उन्होंने कहा कि बिना वर्दी के लाठी चला रहे लोगों पर अभी तक सरकार ने कोई सफाई नहीं दी है. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा, ‘अगर किसी पुलिस अधिकारी ने कानून का उल्लंघन किया है तो उसे संरक्षण नहीं मिलेगा।

‘एकतरफा सुनवाई नहीं होनी चाहिए’

 

घायल पुलिसकर्मियों के परिवार की तरफ से पेश एक वकील ने कहा कि मामले की एकतरफा सुनवाई नहीं होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लोगों पर हमले हुए. उन्हें गंभीर चोट पहुंचाई गई. महिला पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ और उन्हें भीड़ की ओर खींचा गया. कोर्ट ने आश्वस्त किया कि वह जिस कमिटी का गठन करेगा, वह सभी पहलुओं को देखेगी. जजों ने मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को तय करते हुए कहा कि उस दिन वह स्वतंत्र कमिटी बनाने और उसका कार्यक्षेत्र तय करने पर विचार करेंगे. इस कमिटी की अध्यक्षता किसी पूर्व जज को दी जाएगी. अगली सुनवाई में आंदोलनों पर कार्रवाई के लिए उचित प्रोटोकॉल पर भी विचार किया जाएगा।

  • Related Posts

    ‘जंतर मंतर की जगह…’, दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के लिए इस्तेमाल होने…

    Continue reading
    ‘चाहे भारी कीमत चुकानी पड़े..’: फ्री स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एएस ओका बोले 
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    • By TN15
    • August 3, 2026
    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    • By TN15
    • August 3, 2026
    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    • By TN15
    • August 3, 2026
    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण

    • By TN15
    • August 3, 2026
    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण

    मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की 9300000 रुपये की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस का एक्शन 

    • By TN15
    • August 3, 2026
    मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की 9300000 रुपये की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस का एक्शन 

    आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा –

    • By TN15
    • August 3, 2026
    आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा –