गोविंदपुर छपरा की ललिता देवी आत्महत्या कांड में दूसरे दिन भी प्राथमिकी नहीं

-पोस्टमार्टम के स्वजनों को सौंपा गया शव
-पुलिस को पति प्रताड़ना से आत्महत्या की आशंका
-मामले में परिजनों के लिखित आवेदन का पुलिस कर रही इंतजार

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। पियर थाना क्षेत्र के बन्दरा पंचायत के गोविंदपुर छपरा में शनिवार की शाम फांसी के फंदे से झूलकर महिला ललिता देवी(34) की आत्महत्या की घटनाक्रम के दूसरे दिन रविवार को भी परिजनों ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। मृतका के पति पिंटू राम अभी भी पुलिस के डर से फरार है। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने रविवार की देर शाम बताया कि मृतिका ललिता देवी का उसके पति से अनबन था। उसका दांपत्य जीवन सही नहीं था। स्वजनों एवं आसपास के लोगों का बताना है कि पति से अनबन के कारणों से वह तनावग्रस्त रहा करती थी। वहीं पति की प्रताड़ना से वह काफी आहत एवं तंग थी। संभव है कि पति प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली है । हालांकि इस घटनाक्रम को लेकर किसी परिजन ने कोई लिखित शिकायत अब तक दर्ज नहीं कराई है। परिजनों के आवेदन के आधार पर घटनाक्रम में प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस को परिजनों के आवेदन का इंतजार है। इस बीच मृतका के शव का एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद रविवार को मृतका का शव स्वजनों को सौंप दिया गया। पति प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले सहित विभिन्न संदर्भों को लेकर आवश्यक छानबीन कर रही है।आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। वहीं कुछ लोगों का बताना है कि मृतका गरीब परिवार की थी। समूह लोन भी ले रखी थी। लोन चुकाने को लेकर सम्बंधित फाइनेंस कर्मी भी दबाब बना रहे थे। घर की माली हालात और पति प्रताड़ना सहित कई तरह की विपरीत परिस्थितियों के बीच उसके आत्महत्या से आसपास के लोग भी हतप्रभ हैं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’