नीतीश की पार्टी विपक्ष के साथ!

 जदयू सदस्यों ने संसदीय समिति में की जाति जनगणना पर चर्चा की मांग

दीपक कुमार तिवारी

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी जेडीयू ने बृहस्पतिवार को विपक्ष के सुर में सुर मिलाते हुए मांग की कि अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी संसदीय समिति में चर्चा के लिए जाति आधारित जनगणना को विषय के रूप में शामिल किया जाए। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सदस्य टीआर बालू ने समिति की पहली बैठक में यह मुद्दा उठाया। भाजपा सदस्य गणेश सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं।
संसद सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस सदस्य मणिकम टैगोर चाहते थे कि समिति चर्चा के लिए सबसे पहले विषय के रूप में “जाति आधारित जनगणना” को सूचीबद्ध करे। तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कल्याण बनर्जी ने उनका समर्थन किया। सूत्रों ने बताया कि जनता जेडीयू सदस्य गिरधारी यादव चाहते थे कि समिति द्वारा चर्चा के लिए “जाति आधारित जनगणना” मुद्दा को सूचीबद्ध किया जाए। कल्याण बनर्जी ने मांग की कि समिति “जाति आधारित जनगणना” कराए जाने के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखे।
भाजपा के एक सदस्य ने कहा कि आरक्षण के दायरे में अनुबंध और अस्थायी आधार पर की जाने वाली भर्तियां और तदर्थ नियुक्तियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का घटक दल जदयू) देश भर में “जाति आधारित जनगणना” कराए जाने की मांग कर रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण का आदेश दिया था और इसके निष्कर्ष पिछले साल सार्वजनिक किए गए थे। ध्यान रहे कि इसे लेकर अब सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो जाएगी कि क्या एनडीए के भीतर खटपट की स्थिति बन रही है?

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश