वंशावली नहीं है तो काहे का टेंशन!

 यह वाला फॉर्म भरिये और हो जाएगा जमीन का सर्वे

पटना। बिहार में चल रहे जमीन सर्वेक्षण के दौरान, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग विशेष सर्वेक्षण के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं। हालांकि, कई लोगों को आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने और फॉर्म भरने में कठिनाई हो रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा इस समस्या को दूर करने के लिए गांव-गांव शिविर लगाए जा रहे हैं। अगर आप भी अपनी जमीन का सर्वे करवाना चाहते हैं और आपको फॉर्म 2 और 3 भरने पड़ेंगे।
सबसे पहले यह जान लें कि जमीन सर्वे में प्रपत्र 2 और 3 क्या हैं। ये दोनों ही स्व-घोषणा पत्र हैं। प्रपत्र 2 में आपकी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी जैसे खाता, खेसरा, रकबा आदि भरनी होती है। वहीं, प्रपत्र 3 में वंशावली की जानकारी देनी होती है।
प्रपत्र 2 ( जिसे स्व-घोषणा पत्र भी कहा जाता है ) में सरकार द्वारा मांगी गई कई जानकारियां भरनी होती हैं। सबसे पहले आपको रैयत का नाम, पता, खाता, खेसरा, रकबा जैसी बुनियादी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आपको अपनी जमीन के प्रकार के बारे में बताना होगा। अगर आपके पास जमाबंदी नहीं है तो चिंता न करें, उस कॉलम को खाली छोड़ दें। अगर कोई अन्य जानकारी आपसे मांगी गई है और आपको उसके बारे में पता नहीं है, तो आप उसे भी खाली छोड़ सकते हैं। हालांकि, आपको यह जरूर बताना होगा कि आपकी जमीन पर आपके दावे का अधिकार कैसे है। यानी, क्या यह संपत्ति आपको दान में मिली है, विरासत में मिली है, आपने इसे खरीदा है (केवाला) या बंदोबस्ती में मिली है।
वहीं, प्रपत्र 3 में जमीन मालिक या आवेदक को अपनी वंशावली के बारे में जानकारी देनी होती है। इसका मतलब है कि जो लोग खातियान धारक हैं या उनके उत्तराधिकारी हैं और अपने नाम पर खाता खुलवाना चाहते हैं, उन्हें इस फॉर्म में अपनी वंशावली के बारे में जानकारी देनी होगी। सभी उत्तराधिकारियों के नाम की सही जानकारी भरें। यह भी एक तरह का स्व-घोषणा पत्र है, इसलिए आपको इसके लिए पंचायत या किसी सरकारी दफ्तर में जाकर वंशावली बनवाने की जरूरत नहीं है। ध्यान रहे कि अगर आपको फॉर्म भरने में कोई परेशानी हो रही है, तो आप नजदीकी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के शिविर में जाकर मदद ले सकते हैं।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Noida News: नोएडा में दुकानों के निर्माण के दौरान हादसा, ताश के पत्तों की तरह ढहा लेंटर, कई मजदूर दबे

    • By TN15
    • July 13, 2026
    Noida News: नोएडा में दुकानों के निर्माण के दौरान हादसा, ताश के पत्तों की तरह ढहा लेंटर, कई मजदूर दबे

    नोएडा में DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई मेल आने के बाद एक्‍शन में पुलिस, कर रही छानबीन

    • By TN15
    • July 13, 2026
    नोएडा में DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई मेल आने के बाद एक्‍शन में पुलिस, कर रही छानबीन

    आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठग लिए करोड़ो रुपए!

    • By TN15
    • July 13, 2026
    आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठग लिए करोड़ो रुपए!

    दुनिया की सबसे मीठी, दिल को छू लेने वाली और सम्मानित भाषाओं में से एक है उर्दू

    • By TN15
    • July 13, 2026
    दुनिया की सबसे मीठी, दिल को छू लेने वाली और सम्मानित भाषाओं में से एक है उर्दू

    सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने से अधिक महत्वपूर्ण है वास्तविक जीवन में सम्मानित होना

    • By TN15
    • July 13, 2026
    सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने से अधिक महत्वपूर्ण है वास्तविक जीवन में सम्मानित होना

    पंजाब में डेरा संस्कृति और दलितों की मुक्ति में इसकी भूमिका का अंबेडकरवादी विश्लेषण

    • By TN15
    • July 13, 2026
    पंजाब में डेरा संस्कृति और दलितों की मुक्ति में इसकी भूमिका का अंबेडकरवादी विश्लेषण