बिहार भूमि सर्वे के लिए ‘नीतीश के नवरत्न’ उतरे मैदान में, एक नजर में नाप देंगे ‘भ्रष्टाचार की यमुना’

 पटना। बिहार में अंचल कार्यालयों में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। अक्टूबर में 23 जिलों के अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए 9 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यही नवरत्न अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार के आरोपों को ध्यान में रखते हुए सब कुछ एकदम पारदर्शी तरीके से नापेंगे। मतलब ये कि इन 9 अफसरों की नजर से कुछ नहीं बचेगा।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने एक स्थानीय अखबार को बताया कि अंचल कार्यालयों में हो रहे कामकाज की समीक्षा की जाएगी। आम लोगों को हो रही परेशानियों को दूर करना उद्देश्य है। इस निरीक्षण से जमीन सर्वे, दाखिल-खारिज जैसे जरूरी कामों में तेजी आएगी। मुख्य सचिव के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। सभी 23 जिलों के डीएम को पत्र लिखकर इस बारे में सूचित कर दिया गया है। निरीक्षण के लिए अधिकारियों की लिस्ट भी डीएम को भेज दी गई है।
पटना, बांका, सुपौल, बक्सर, गया, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, रोहतास, सारण, कटिहार, शिवहर, पश्चिमी चंपारण, अररिया, सहरसा, नवादा, शेखपुरा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, औरंगाबाद और भागलपुर जिलों के अंचल कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर गौर किया जाएगा। बिहार विशेष सर्वेक्षण से संबंधित ऑनलाइन दाखिल-खारिज, भू-लगान, भूमि हस्तांतरण, बंदोबस्ती, जल निकाय अतिक्रमण, उच्च न्यायालय में लंबित वाद, सेवांत लाभ, जनशिकायत, बसेरा, जमाबंदी स्कैनिंग, ई-मापी जैसे मामलों में आम लोगों को हो रही परेशानियों का समाधान निकाला जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का यह कदम अंचल कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने में मददगार साबित होगा। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा