मिशन 120 से 2025 में सबसे बड़ा ‘धब्बा’ धोएंगे नीतीश

 आरजेडी-बीजेपी से लेकर एलजेपी में मची खलबली!

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार में अभी चुनावी मौसम की शुरुआत क्या हो गई कुछ बढ़-चढ़कर जदयू ने दाना डालना शुरू कर दिया है। इस रास्ते जदयू को सफलता भी मिलनी शुरू हो गई है। वैसे भी जदयू के अंदरखाने की बात करें तो विधान सभा चुनाव 2025 में 120 सीटों की दावेदारी करने जा रही है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार आगामी चुनाव में किसी भी सूरत में नंबर तीन की पार्टी होने का धब्बा हटाना चाहती है। इसके लिए सारे पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि यह जदयू की अंदरूनी राजनीति का हिस्सा था जहां, कद्दावर नेता और मजबूत संस्था को जोड़ने का काम हो रहा था। जदयू को धीरे-धीरे अपने इस अभियान से सफलता मिल भी रही थी। लेकिन इसकी गति कम होती दिखी। सो, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने खुले मंच से अपील की है। कहा- राज्य के वैसे समाजवादी नेता जो परिवारवाद की राजनीत के तरफदार नहीं हैं वह राज्य हित में जदयू ज्वाइन करें।
लगे हाथ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने यह कह कर चौंका दिया कि कई दलों के नेताओं हमारे संपर्क में हैं। समय रहते कई कद्दावर नेता जदयू के साथ खड़े दिखेंगे। हालांकि हाल के दिनों में जदयू के साथ जुड़ रहे नेताओं के बाद संजय झा का दावा केवल राजनीतिक स्टंट नहीं लग रहा।
कुछ दिन पहले ही राजनीति पार्टी भारतीय स्वराज मोर्चा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ जेडीयू में विलय कर लिया। यह विलय मोर्चा के प्रमुख उज्जवल कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ। मनीष वर्मा पहले भी समता पार्टी में सांगठनिक पद का एक बड़ा मोर्चा संभाल रखा था। इस मौके पर उन्होंने कहा भी आज मैं अपने पुराने घर में वापस लौट आया हूं। पूरी ईमानदारी के साथ जेडीयू को मजबूत करने का काम करेंगे। हमारे साथ जो भी कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए हैं वह सभी जेडीयू पर भरोसा किए हैं और आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव में हम लोग अपनी ताकत दिखाएंगे। इस मौके पर मनीष वर्मा ने कहा कि उज्जवल कुमार वर्मा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर थे यह युवा नेता हैं, यह आज हमारी पार्टी जेडीयू में ज्वाइन किए हैं और सिर्फ यह अकेले नहीं आये है उनके साथ करीब 200 कार्यकर्ता जदयू की नीतियों के साथ जनता के पास जायेंगे।
जदयू रणनीतिकारों की ओर से पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सफलता राज्य के चर्चित दलित नेता श्याम रजक के रूप में हुई। श्याम रजक के आरजेडी से इस्तीफे के बाद यह कयास लगाये जा रहे थे कि इनकी भी घर वापसी ही होगी, और हुआ भी। श्याम रजक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन के दौरान चर्चा में आए। बाद में वह आरजेडी में शामिल हो गए और 2000 में बिहार सरकार में मंत्री बने। 2015 में श्याम रजक ने आरजेडी छोड़ दिया और जेडीयू में शामिल हो गए। वह 2017 तक जेडीयू में रहे और उसके बाद फिर से आरजेडी में शामिल हो गए। और आज 2024 में एक बार फिर जदयू में।
जेडीयू में शामिल होने के बाद उन्होंने राजद के परिवारवाद पर हमला बोलते कहा कि अब नीतीश कुमार के साथ काम करना है। नीतीश कुमार उन लोगों के लिए काम करते हैं जो आखिरी पायदान पर खड़े हैं। नीतीश कुमार के साथ जुड़कर लोगों की अपेक्षाओं को आकांक्षाओं में बदलना है।
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय गत माह जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो की उपस्थिति में सरयू राय को जदयू की सदस्यता दिलाई। इनके शामिल होने से इनकी कूटनीति का झारखंड और बिहार में राजनीतिक लाभ होगा। इनके साथ ही इनके भारतीय जनतंत्र मोर्चा का भी जदयू में विधिवत विलय हो गया।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा