शर्मनाक : गया में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से दुष्कर्म, बीजेपी नेता गिरफ्तार

 गया। मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना भाजपा नेता के द्वारा की गई है। वहीं, फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ भाजपा नेता की हैवानियत सामने आई है। भाजपा नेता पर दुष्कर्म करने और फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। इस मामले को लेकर गया के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता कहे जाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है, कि भाजपा के नेता ने बीते दिन मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना की। यह घटना गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र की है। आरोप है, कि दुष्कर्म की घटना करने के बाद भाजपा प्रदेश स्तर के नेता के द्वारा फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
इस मामले की शिकायत गया के महिला थाना में की गई, जिसके बाद गया पुलिस की टीम हरकत में आई और त्वरित छापेमारी करते हुए आरोपित भाजपा नेता की गिरफ्तारी कर ली गई है।बताया जाता है, कि आरोपित बोधगया से भूतपूर्व विधायक के पुत्र हैं। फिलहाल भाजपा नेता के द्वारा इस तरह की घिनौनी हरकत सामने आई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की गई है और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, अग्रतर कार्रवाई जारी है।बताया जाता है, कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में भी इस तरह का एक मामला सामने आ चुका है। वर्ष 2023 में भी उसपर एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला आया था, जिसके बाद फतेहपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया जा रहा है कि आरोपी, भाजपा में प्रखंड, जिला और अब प्रदेश स्तर पर काम कर रहे हैं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम