पुराने अंदाज में दिखे नीतीश कुमार

 डिप्टी सीएम की गर्दन पकड़ मंत्री के सिर से लड़ाया

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखे। अपने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ हंसी-मजाक करते हुए नीतीश कुमार ने आज अपने मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली और पहले उनका सिर बीजेपी के मंत्री प्रेम कुमार के सिर से लड़ाया और उसके बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास पहुंचकर उनके सिर से भी अशोक चौधरी का सिर लड़ाया। इस दौरान बीजेपी और जेडीयू के मंत्री और नेता हंसते नजर आए।

दरअसल मंगलवार को बिहार विधान मंडल परिसर में डॉ.अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था। इस राजकीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई मंत्रियों के साथ कार्यक्रम मे पहुंचे थे।राजकीय समारोह के दौरान सीएम और अन्य मंत्रियों ने डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

राजकीय समारोह के दौरान मंच पर मौजूद लोगों को तिलक लगाया जा रहा था। इसी दौरान नीतीश कुमार की नजर जब मंत्री प्रेम कुमार के सिर पर लगे टीके पर पड़ी तो नीतीश कुमार वहीं मौजूद अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ कर ले आये और दोनों का सिर टकरा दिया।

आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले महागठबंधन की सरकार में रहते हुए भी सीएम नीतीश ने अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली थी। उस समय नीतीश कुमार के इस मजाकिया अंदाज वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था। नीतीश कुमार का यह अंदाज आज एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है।

बिहार में बीजेपी और जेडीयू मिलकर सरकार चला रहे हैं। जेडीयू केंद्र की सत्ता में भी हिस्सेदार है। उसके दो मंत्री सरकार में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव बीजेपी ने जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “