नीतीश कुमार भ्रष्टाचार और अपराध के पितामह, चढ़ावा लेकर होती है ट्रांसफर-पोस्टिंग : तेजस्वी यादव

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्‍होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के चमचे बेलचे एसपी और डीआईजी की ट्रांसफर पोस्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने बिहार सरकार पर यह गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पैसों का लेनदेन हो रहा है। इसी के बल पर ट्रांसफर पोस्टिंग हो रही है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब ट्रांसफर और पोस्टिंग पैसे के बल पर होगी तो ऐसे में बिहार में अपराध कैसे कम होगा? तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में डीजीपी की कुछ भी नहीं चलती है। उनके हाथ में कुछ भी नहीं है और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के चमचे बेलचे ट्रांसफर पोस्टिंग करवाते हैं।
तेजस्वी यादव ने बिहार के बढ़े हुए क्राइम को लेकर सवाल खड़े किए। उन्‍होंने कहा कि आज लोगों को घर में घुसकर मारा जा रहा है। आज बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। व्‍यवसाइयों की हत्‍या की जा रही है, रेप हो रहा है अपहरण हो रही है। लेकिन इन लोगों ने आंखों में पट्टी बांध ली है। तेजस्‍वी यादव ने कहा कि 15 साल पहले या 50 साल पहले बिहार में क्‍या हो रहा है, उससे जनता को मतलब नहीं है। उन्‍होंने कहा आज बिहार की जनता ये जानना चाहती है कि आज के हालात क्‍या हैं। उन्‍होंने यह बात उस बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर दिया, जिसमें बिहार के मुख्‍यमंत्री और बिहार सरकार के नेता यह आरोप लगाते रहे हैं कि बिहार में 15 साल पहले 2005 से पहले क्‍या था?
तेजस्‍वी यादव ने कहा कि आज पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही है। जहां भी हत्‍याएं हो रही हैं, वहां पुलिस अपराधियों को पकड़ने में फेल साबित हो रही है। उन्‍होंने हाजीपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आज घरों में घुसकर बम फेंके जा रहे हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
तेजस्वी यादव ने यह आरोप लगाया कि जब तक बिहार सरकार में चमचे बेलचे ट्रांसफर पोस्टिंग करेंगे तब तक कुछ नहीं होगा। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो मुख्यमंत्री के चमचे बेलचे हैं जो चढ़ावा लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग करते हैं। ऐसे में हम पुलिस से क्‍या उम्‍मीद कर सकते हैं। यदि पैसे के बल पर ट्रांस्‍फर पोस्टिंग होती रहे तो कैसे कार्रवाई होगी?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लगातार बिहार के बड़े हुए अपराध को लेकर बुलेटिन जारी कर रहे हैं, लेकिन बिहार सरकार के एक भी मंत्री नेता ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार के किसी मंत्री ने में रेगुलेटिंग पर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही यह भरोसा जताया कि बिहार के लोग सुरक्षित हैं।
उन्होंने सत्ता पक्ष पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि सरकार के कोई मंत्री नेता पीड़ित परिवारों से मिलने भी नहीं गए। बिहार की जनता को इन लोगों ने छोड़ दिया है और बिहार की जनता इन चीजों को देख रही हैउन्होंने कहा यह मामूली बात नहीं हैकि अपराधी घर में घुसकर लोगों को मार रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में राक्षस राज स्थापित हो गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार और अपराध के पितामह बन गए हैं।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी