Mohiuddinnagar : प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 बीडीओ ने मांग पत्र लेने से किया इंकार, सीओ को नेताओं ने सौंपा मांग पत्र

 मोहिउद्दीननगर बीडीओ की तानाशाही के खिलाफ होगा आंदोलन, कल बीडीओ का पुतला दहन करेगी भाकपा-माले : प्रो. उमेश

 5 लाख महागरीब परिवारों के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा जुमला : अमित

दीपक तिवारी 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर । हक दो-वादा निभाओं अभियान के तहत भाकपा-माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज मोहिउद्दीननगर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। इस दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता पार्टी प्रखंड सचिव रामपुकार महतो व संचालन जिला कमिटी सदस्य ब्रजविलास राय ने की। इसमें बतौर मुख्य वक्ता भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार व भाकपा-माले के जिला स्थायी समिति सदस्य सह पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 95 लाख महागरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि अविलंब देने, भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल आवासीय जमीन देने, सबको पक्का मकान व 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, मनरेगा में लूट-खसोट व फर्जी निकासी पर रोक लगाने, मजदूरों को 200 दिन काम व 600 रूपये दैनिक मजदूरी देने, क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, सभी परिवारों को नल जल योजना का लाभ देने, किसानों को कृषि हेतु खाद्य, बीज, कीटनाशक आदि सस्ते दर पर उपलब्ध कराने, पहले से चिन्हित जगह पर करीमनगर पंचायत के अंदर बिहार सरकार का भवन बनाने, स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने, आँगनबाड़ी व राशन- किरासन वितरण में गड़बड़ी पर रोक लगाने, जरूरतमंदों को पशु शेड का लाभ लेने, शौचालय निर्माण की लंबित राशि का भुगतान शीघ्र करने, एमएसपी की गारंटी, सिंचाई साधन, कृषि विकास,रोजगार,पलायन, शिक्षा-स्वास्थ्य, सड़क, ग्रामीण विकास, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने, 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में डालने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि मोहिउद्दीननगर बीडीओ की तानाशाही चरम पर है। राजव्यापी कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर डीएम को लिखित सूचना पूर्व में दे दी गई थी कि जिले के सभी प्रखंडों में तिथिवार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा लेकिन इसके बावजूद भाकपा-माले नेताओं ने जब बीडीओ को मांग पत्र सौंपने गए तो बीडीओ ने कहा कि बिना परमिशन के मांग पत्र नहीं लेंगे।
भाकपा-माले जिला सचिव प्रो उमेश कुमार ने कहा है कि बीडीओ की मनमानी व तानाशाही की शिकायत डीएम से मिलकर करेंगें तथा बीडीओ के खिलाफ भाकपा-माले आंदोलन करेगी। कल बीडीओ का पुतला दहन किया जाएगा।
भाकपा-माले के जिला स्थायी समिति सदस्य सह पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि बिहार में सामाजिक-आर्थिक सर्वे के मुताबिक 95 लाख परिवार गरीब नहीं बल्कि महागरीब हैं, जिनकी मासिक आमदनी 6000 रूपये से भी कम है। बिहार विधानसभा के भीतर मुख्यमंत्री के द्वारा तकरीबन 95 लाख गरीब परिवारों के लिए 2 लाख रु. सहायता राशि की घोषणा की गई। इसके आवेदन के लिए 72000 रु. से नीचे का आय प्रमाण पत्र चाहिए, लेकिन एक लाख रुपये से नीचे का आय प्रमाण पत्र प्रखंड प्रशासन के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। ऐस में महागरीब परिवार आवेदन ही नहीं कर सकते।
मोदी सरकार के 15 लाख रुपये के जुमले की तरह इसे कोई दूसरा जुमला नहीं बनने देंगे। 72 हजार रूपये से कम का आय प्रमाण पत्र प्रखंड प्रशासन को निर्गत करना ही होगा। मौके पर सुरेश दास, ऐपवा नेत्री नीलम देवी, भरत महतो, रामकुमार सिंह, अमरेश सिंह ललित कुमार आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी