बिहार में भूमि सर्वे के बीच नीतीश सरकार का फैसला, वंशावली बनाने के लिए करना होगा भुगतान

रेट फिक्स,  हर अप्लाई का अलग रेट

औरंगाबाद। बिहार में भूमि सर्वे को लेकर अब तक हजारों ग्राम सभा का आयोजन हो चुका है। सरकार लगातार अखबारों के माध्यम से और स्थानीय प्रशासन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में जुटी है। बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड कार्यालय के मल्टी पर्पस भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी और सरपंच के अलावा ग्राम कचहरी के सचिव की उपस्थिति भी रही। इस दौरान इसमें ग्रामीणों के साथ वंशावली निर्माण और उसके निर्गत करने की जानकारी के साथ पंचायत में चल रहे कार्यों पर चर्चा की गई। इस विचार विमर्श में कहा गया है कि पंचायती राज विभाग की ओर से प्राप्त निर्देशों के आधार पर वंशावली का निर्माण किया जाएगा।
बिहार सरकार की ओर से दिए गए निर्देश के मुताबिक पहली बार वंशावली निर्माण के लिए 10 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। अगर दूसरी बार उसे बनाया जाएगा, तो 100 रुपये शुल्क देने होंगे। सभी शुल्क ग्राम सेवक के पास जमा कर रसीद ले लेना होगा। उसके बाद सात दिनों के अंदर जांच के बाद ग्राम कचहरी सचिव को भेजेंगे। ग्राम कचहरी सचिव सरपंच को अग्रसारित करेंगे। उसके बाद वंशावली का निर्माण संपन्न होगा। जानकारी के मुताबिक सर्वे में वंशावली का काफी महत्व है। बिना वंशावली के खतियान में नाम नहीं चढ़ेगा। वंशावली नहीं रहने पर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
वंशावली को लेकर आपत्ति होने की स्थिति में सरपंच को आवेदन दिया जा सकेगा। वो भी एक सप्ताह के भीतर। उसके बाद सरपंच के द्वारा ग्राम सेवक को वंशावली वापस कर दी जाएगी। वंशावली से जुड़ी और जमीन सर्वे से जुड़ी जानकारी को लेकर लगातार बैठक चल रही है। बिहार के कई प्रखंडों और पंचायतों में बकायदा कार्यशाला का आयोजन कर इसकी जानकारी दी जा रही है। प्रखंड के सभी पंचायत में शिविर लगाने की बात कही जा रही है। शिविर में उपस्थित अधिकारी लोगों को जानकारी दे रहे हैं। सर्वे के दौरान भूमि स्वामी को अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होना होगा तभी जाकर उन्हें अपने भूमि से संबंधित जानकारी मिलेगी।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    • By TN15
    • June 23, 2026
    अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Udham Singh Nagar News: किच्छा में विवाहिता ने प्रेमी से शादी करने के लिए खाया जहर, खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो; मौत

    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 

    थलपति विजय की रणनीति पर चलेगी कांग्रेस! यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर सलमान खुर्शीद ने कह दी बड़ी बात

    • By TN15
    • June 23, 2026
    थलपति विजय की रणनीति पर चलेगी कांग्रेस! यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर सलमान खुर्शीद ने कह दी बड़ी बात

    महाराष्ट्र में हो गई मानसून की एंट्री! 12 दिन देरी से पहुंचा, मुंबई समेत कई अन्य हिस्सों में बारिश   

    • By TN15
    • June 23, 2026
    महाराष्ट्र में हो गई मानसून की एंट्री! 12 दिन देरी से पहुंचा, मुंबई समेत कई अन्य हिस्सों में बारिश   

    Explained: NEET UG री-एग्जाम पेपर खत्म, सवाल अधूरे! अंडरगारमेंट्स में फोन से लेकर हिजाब तक कैसे बना बवाल?

    • By TN15
    • June 23, 2026
    Explained: NEET UG री-एग्जाम पेपर खत्म, सवाल अधूरे! अंडरगारमेंट्स में फोन से लेकर हिजाब तक कैसे बना बवाल?