बिहार में किसानों का खेती से हो रहा मोहभंग!

यही हाल रहा तो रोटी-दाल तक हो जाएगी महंगी

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार में पिछले तीन साल में अनाज उत्पादन में सात लाख टन की कमी आई है। खेती का रकबा भी दो लाख हेक्टेयर घट गया है। चावल, गेहूं, दाल और मक्का के उत्पादन में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालाँकि, चावल के उत्पादन में वृद्धि हुई है और गेहूं में भी मामूली सुधार दिख रहा है, लेकिन यह पिछले साल की तुलना में कम है। तिलहन का उत्पादन घटा है, हालांकि उपज बढ़ी है। कुल मिलाकर, वर्ष 2023-24 में खाद्यान्न उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दस लाख मीट्रिक टन की वृद्धि हुई है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में गेहूं के उत्पादन में सुधार हुआ है, लेकिन यह अभी भी दो साल पहले के स्तर से कम है। वर्ष 2021-22 में 68.98 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ था, जो अगले वर्ष घटकर 66 लाख मीट्रिक टन रह गया। वर्ष 2023-24 में उत्पादन बढ़कर 67.08 लाख मीट्रिक टन हो गया।
बिहार में दाल का उत्पादन पहले से ही कम होता रहा है और पिछले वर्ष इसमें भारी गिरावट आई है। वर्ष 2021-22 में 3.88 लाख मीट्रिक टन और 2022-23 में 4.14 लाख मीट्रिक टन दाल का उत्पादन हुआ। हालांकि, अगले ही वर्ष उत्पादन में लगभग दो लाख मीट्रिक टन की गिरावट आई और यह घटकर 2.85 लाख मीट्रिक टन रह गया।
मक्का के उत्पादन में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है। वर्ष 2021-22 में 34.71 लाख मीट्रिक टन मक्का का उत्पादन हुआ, जो 2022-23 में बढ़कर 48.29 लाख मीट्रिक टन हो गया, लेकिन अगले वर्ष यह घटकर 33.78 लाख मीट्रिक टन रह गया। पिछले वर्ष की तुलना में मक्का के उत्पादन में लगभग 15 लाख मीट्रिक टन की गिरावट आई है।
चावल उत्पादन में वृद्धि देखी गई है, जबकि खेती का रकबा लगभग समान रहा है। वर्ष 2021-22 में 77.17 लाख मीट्रिक टन चावल का उत्पादन हुआ, जो 2022-23 में बढ़कर 78.73 लाख मीट्रिक टन हो गया और उसके बाद के वर्ष में 86.75 लाख मीट्रिक टन हो गया। चावल की खेती का क्षेत्रफल वर्ष 2021-22 में 30.91 लाख हेक्टेयर था, जो अगले वर्ष घटकर 29.35 लाख हेक्टेयर हो गया और फिर 2023-24 में 30.34 लाख हेक्टेयर हो गया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!