मोदी के मुरीद हुए नीतीश, चार बार बोले, ‘साथ रहेंगे’

कहा- अगली बार आइएगा न, तो वो सब हारेगा…

दीपक कुमार तिवारी

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने लोकसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और भाजपा के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह, नितिन गडकरी और राजग के साथी तेदेपा के चंद्रबाबू नायडू, जदयू के नीतीश कुमार, शिवसेना के एकनाथ शिंदे समेत अन्य नेताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। नीतीश ने नरेंद्र मोदी के नाम के प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए कहा, ”खुशी की बात है कि 10 साल से ये प्रधानमंत्री हैं और फिर प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं।

उन्होंने देश की सेवा की है। अब पूरा भरोसा है कि जो भी बचा है, अगली बार ये सब पूरा कर देंगे। जो भी हर राज्य का है, वह भी। हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। पूरे तौर पर जो भी कुछ करेंगे, जिस तरह से ये करेंगे, सब अच्छा है।”

उन्होंने कहा, ”हमका तो लगता है कि जब अगली बार आप आइएगा न, इस बार जो लोग कुछ इधर-उधर जीत गया है, अगली बार वो सब हारेगा। हमें पूरा भरोसा है। ये सब बिना मतलब का बात गोल-मोल करके क्या किया है? उन लोगों ने आज तक कोई काम नहीं किया, कोई देश सेवा नहीं की। आपने इतनी सेवा की है। उसके बाद इस तरह हुआ है।

इस बार जो मौका है, उसके बाद आगे कुछ नहीं होगा, उन लोगों के लिए कोई गुंजाइश नहीं रहेगा। वो सब लोग हारेंगे। उधर बिहार का भी सब काम हो ही जाएगा। जो कुछ बचा है, हम वो भी कर देंगे। देश का सबसे पुराना इलाका है। हम लोग पूरे तौर पर, जो आप चाहिएगा, उस काम के लिए हम लगे रहेंगे।”
”बहुत अच्छा हुआ, हम जितने साथ हैं, बहुत अच्छा है।

हम मिलकर चलेंगे, हम पूरा आपके साथ रहेंगे। आप पूरे देश को लेकर आगे बढ़ेंगे, यही हम लोगों को कहना है। मेरा आग्रह यही है कि जल्दी से जल्दी आपका काम शुरू हो जाए, शपथ ग्रहण हो जाए। आप इतवार को करने वाले हैं। हम तो चाहते थे कि आज ही हो जाता तो अच्छा था। जितना तेजी से काम हो जाएगा तो अच्छा है। सब बहुत अच्छा होगा।

पूरे देश में इसका बहुत ज्यादा फायदा होगा। इधर-उधर कोई करना चाहे तो उसे कोई लाभ नहीं है। इसलिए आपका अभिनंदन करता हूं। सब लोग इतना खुश हैं। आपके नेतृत्व में सब लोग काम करेंगे। हम लोग सब इनके साथ रहेंगे, एक साथ होकर, जो भी करेंगे, इनकी बात को मानते हुए आगे चलेंगे।”

इससे पहले एनडीए संसदीय दल की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने लोकसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और भाजपा के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह, नितिन गडकरी और राजग के साथी तेदेपा के चंद्रबाबू नायडू, जदयू के नीतीश कुमार, शिवसेना के एकनाथ शिंदे समेत अन्य नेताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Donald Trump Meloni Row: मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Donald Trump Meloni Row: मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    • By TN15
    • June 22, 2026
    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    • By TN15
    • June 22, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    • By TN15
    • June 22, 2026
    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लाहौर किला जेल में हठयोग!

    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    • By TN15
    • June 22, 2026
    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं