नौतपा खत्म होने के बाद भी आसमान से बरस रही आग

राम विलास

राजगीर। नौतपा खत्म होने के बाद भी पर्यटक शहर राजगीर में आसमान से लगातार आग बरस रही है। पूरे दिन लू लहर चलने से पर्यटन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पूरे दिन गर्म हवाओं के चलने के साथ ही तेज धूप निकल रही है। यहाँ के लोगों और यहाँ आने वाले पर्यटकों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

आलम यह है कि पंखा और कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे पा रहे हैं। पांच दिन पहले नौतपा खत्म हुआ है। नौतपा खत्म होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि अब बारिश होगी। वारिश होगी तो तापमान में गिरावट होने के साथ ही मौसम में भी ठंडक होगी। लेकिन अभी भी बारिश का कहीं नामोनिशान नहीं दिखाई दे रहा है।

आसमान में बादल भी नहीं छा रहे हैं। उमस और गर्मी अपने शबाब पर है। लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं कि कब बारिश हो जाए। शुक्रवार के दिन भी राजगीर बहुत गर्म रहा है। दोपहर में इसका नजारा सड़कों पर देखने को मिला। शहर की सड़कें और प्रमुख चौक-चौराहे सुनसान दिखाई दे रहे थे।

सुबह तेज धूप निकलने के साथ ही इस बात का एहसास होने लगा था कि तापमान में बढ़ोतरी होगी और जैसे-जैसे धूप निकलती गयी वैसे वैसे उमस भी बढ़ती गयी। दोपहर के बाद जब गर्म हवाओं के चलने का क्रम शुरू हुआ तो और अधिक गर्मी लगने लगी। गर्मी से लोग मौसमी बीमारी का शिकार हो रहे हैं। स्थिति यह है कि अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी में क्षमता से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।

इसमें सबसे ज्यादा गर्मी से प्रभावित, उल्टी, दस्त के मरीज अस्पताल पहुँच रहे हैं। अस्पताल के हीट वेव वार्ड इस समय फुल चल रहे हैं। डॉक्टर भी गर्मी को देखते हुए बचाव की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टर के बताए अनुसार ऐसे मौसम में अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। धूप में निकलने से बचना चाहिए। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    • By TN15
    • August 19, 2026
    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’