नीतीश ने लालू परिवार पर फिर साधा निशाना

हमसे 2 बार गड़बड़ी हुई, अब नहीं होगी-नीतीश

भवेश कुमार

गोपालगंज।बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज गोपालगंज सुरक्षित संसदीय सीट पर पहली बार जनसभा को संबोधित किया है. पहुंचे नीतीश कुमार के निशाने पर लालू परिवार रहा। नीतीश कुमार ने कहा कि हमसे दो बार गड़बड़ी हुई है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के गृह जिले में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार के निशाने पर लालू परिवार रहा। सीएम ने कहा कि राजद परिवारवाद की पार्टी है। लालू प्रसाद अपने हटे, तो अपनी पत्नी को सीएम बना दिया। बेटा-बेटी को भी राजनीति में उतारा। मगर हमने कोई परिवारवाद की राजनीति नहीं की।

पूरा बिहार ही हमारा परिवार है। उन्होंने लालू परिवार पर चुटकी लेते हुए कहा कि नौ बच्चे पैदा कर दिया और उन्हीं सबको आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमसे दो बार गलती हुई, लेकिन अब नहीं होगी। 1995 की तरह भाजपा के साथ ही रहेंगे और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनवायेंगे।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने देश के लिए पिछले 10 सालों में बहुत कुछ काम किया है।तीन चरण में हुए चुनाव में एनडीए को जीत मिल रही है। बिहार में 40 सीटें और देश में 400 सीट से अधिक एनडीए को मिलेगी और फिर से नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने महिला वोटरों को भी साधने की कोशिश की। सीएम ने कहा कि महिलाओं के लिए हमने लगातार काम किया। 2006 में पंचायत चुनाव, नगर निकाय में जहां महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। वहीं, शिक्षा, पुलिस और विभागों में भी महिलाओं को आरक्षण दिया, उनका बल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जीविका का अगुआ बिहार बना, बाद में उसे देश ने आजीविका योजना बनाकर लागू किया। बिहार में 12 लाख से ज्यादा महिलाओं को जीविका से जोड़ा।

बिहार में 2005 से लगातार हमने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर बहाली कर युवाओं को नौकरी दी। फिर 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया। इसमें करीब पांच लाख युवाओं को नौकरी मिल चुकी है, बाकी के युवाओं को चुनाव बीतने के बाद नौकरी देकर लक्ष्य को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि नौकरी हमने दी और तेजस्वी यादव इसका श्रेय ले रहे हैं. सीएम ने कहा कि अगले साल के आखिरी तक 10 लाख नौकरी देने का वादा पूरी करेंगे।

चुनावी जनसभा में शिक्षा मंत्री सुनील राम, राज्यसभा सांसद संजय झा, एमएलसी राजीव कुमार, विधायक कुसुस देवी, अमरेंद्र पप्पू पांडेय, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, जेडीयू लोकसभा प्रभारी सतीश कुमार, जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, धर्मराज प्रसाद समेत अन्य नेता मौजूद थे।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं’, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

    • By TN15
    • August 24, 2026
    ‘राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं’, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

    पुतिन के साथ जिनपिंग भी आएंगे भारत? डोभाल का मास्टर स्ट्रोक डिकोड

    • By TN15
    • August 24, 2026
    पुतिन के साथ जिनपिंग भी आएंगे भारत? डोभाल का मास्टर स्ट्रोक डिकोड

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    • By TN15
    • August 24, 2026
    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    नगर निगम नीलाम करेगा कांजी हाउस में बंद 243 भैंसें; 24 अगस्त को होगी नीलामी, ₹20,500 तय हुआ बेस प्राइस

    • By TN15
    • August 24, 2026
    नगर निगम नीलाम करेगा कांजी हाउस में बंद 243 भैंसें; 24 अगस्त को होगी नीलामी, ₹20,500 तय हुआ बेस प्राइस

    भारत में युवाओं का विरोध नई राजनीति का संकेत है

    • By TN15
    • August 24, 2026
    भारत में युवाओं का विरोध नई राजनीति का संकेत है

    मिठास की महारानी (चीनी) 

    • By TN15
    • August 24, 2026
    मिठास की महारानी (चीनी)