निशांत को संगठन संभाल बिहार के दौरे पर निकलना चाहिए 

संगठन मजबूती कर पिता की तरह कद बढ़ा सकते हैं नीतीश कुमार के बेटे

चरण सिंह 

आख़िरकार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में आ ही गए। उन पर डिप्टी सीएम बनने का बड़ा दबाव था पर निशांत का कहना था कि बिना चुनाव जीते वह कुछ डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे। उनके बयानों से लग रहा है कि वह संगठन को मजबूती देंगे। उनके पिता ने जो 20 साल में किया है उसको जन जन तक पहुंचाएंगे। मेरे हिसाब से भी निशांत को संगठन संभालना चाहिए। इस समय डिप्टी सीएम से ज्यादा जरूरी जदयू को संभालना है। निशांत कुमार की छवि बेदाग़ है। वह शालीनता और सादगी के लिए जाने जाते हैं। यदि निशांत बिहार दौरे पर निकलते हैं तो अपने पिता की तर्ज पर राजनीति करते हैं तो वह जदयू को न केवल मजबूत कर सकते हैं बल्कि अपना कद भी बढ़ा सकते हैं। वैसे भी तेजस्वी यादव और चिराग पासवान से अधिक छवि निशांत की अच्छी है। पिता के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कभी लोगों के बीच में हनक नहीं दिखाई। वैसे भी जदयू में अब निशांत जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।
दरअसल नीतीश कुमार के राज्य सभा में पहुंच जाने के बाद सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर जदयू को संभालना जरूरी हो गया है। नीतीश कुमार में अब वह पहले वाला दम ख़म नहीं रहा है। वह अस्वस्थ रहते हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संजय झा आजकल नीतीश कुमार से अधिक गृह मंत्री अमित के करीब हैं। दरअसल नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर चर्चा थी कि वे नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनेंगे. हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब जब बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है तो नीतीश के बेटे निशांत की प्रतिक्रिया आई है। गुरुवार की सुबह निशांत जेडीयू दफ्तर पहुंचे तो यहां मीडिया ने उनसे सवाल किया।
पत्रकारों ने पूछा कि जनता चाह रही है कि आप जेडीयू में शामिल हुए हैं तो पार्टी भी संभालिए. आप डिप्टी सीएम क्यों नहीं बनना चाहते हैं? सवालों को सुनकर निशांत सीधा बयान देने से बचते नजर आए. उन्होंने अपनी पुरानी बातों को ही मीडिया के सामने फिर से दोहराया।

निशांत ने कहा, “जेडीयू को मजबूत करने की कोशिश करूंगा. पिताजी ने जो 20 साल में किया है उसे जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा। पिताजी के जो अधूरे सपने हैं उनको पूरा करने की कोशिश करूंगा. जनता का विश्वास-आशीर्वाद बना रहे। इतना कहते हुए निशांत पार्टी कार्यालय चले गए. इस दौरान उनके समर्थक ‘निशांत बाबू जिंदाबाद’, ‘हमारा नेता कैसा हो निशांत भैया जैसा हो’, का नारा लगाते नजर आए।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया