निरोज ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन ने किया पर्यावरण महाकुंभ का आयोजन

बेतिया। निरोज ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के द्वारा बेतिया शहर के बंधन मैरिज हॉल में पर्यावरण महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निरोज ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक दो परविंदर सिंह, थाईलैंड, बीरगंज नेपाल की संसद बीना देवी शर्मा, महाराष्ट्र सरकार के पर्यावरण वीद डॉ तुषाल शिवाजी शिवशरण, सांगली, महाराष्ट्र, डॉ. सौरभ पांडे निदेशक धरा धाम इंटरनेशनल, के साथ प्रोग्राम अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद केसरी, बेतिया, प्रोग्राम के संरक्षक डॉ. उमेश कुमार, कार्तिकेय मिश्रा, डीआर अमरीश कुमार,डॉ. खुशबू रानी, बगहा, कन्हैया कुमार समस्तीपुर, पीएन पांडेय संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश, के साथ भारत के कई राज्यों और शहरों से पर्यावरण भी समाजसेवी उपस्थित है। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण के क्षेत्र में किया जा रहे प्रयासों को और ज्यादा मजबूती देने पर चर्चा चली अभय कुमार वर्मा सैमसंग केयर और डॉ. अमरीश कुमार ने सभी सम्मानित सदस्यों पदाधिकारी एवं समाज सेवीयों को कपड़े का थैला वितरण किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित थे। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीरगंज सांसद बीना देवी शर्मा ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन की एक अंग है जैसे शरीर से अंग काटता है तो तड़प होती है इस तरह पर्यावरण की कमी होगी तो हम सभी जाएंगे नष्ट हो जाएंगे। संस्था के अंतरराष्ट्रीय निदेशक डॉ परविंदर सिंह ने कहा कि अभी तक हमने एक भी पौधा नहीं लगाया हमारे पूर्वज द्वारा लगाए हुए पौधे को हम काट रहे हैं अगर अभी हम नहीं संभले तो आने वाले समय में ऑक्सीजन लेवल कितना घट जाएगा कि प्रत्येक घर में सैकड़ो बीमारियां घर बनाएगी हमें आज और अभी इसी वक्त संकल्प लेना होगा और अपने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें उत्साह के साथ सहयोग करना होगा तब जाकर अगली पीढ़ी को हम ऑक्सीजन लेवल बढ़ा सकते हैं एक बड़े पौधे को तैयार होने में 15 से 20 साल लगते हैं इसलिए आज से ही हम प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा अपने बच्चों के नाम से लगाना शुरू करें | धरा धाम निर्देशक डॉ सौरव पांडे ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज यहां सैकड़ो लोग कार्यक्रम में उपस्थित है यह करवा धीरे-धीरे हजारों लाखों के बीच में जाएगी और हम सभी आने वाले जनरेशन को शुद्ध हवा देने के लिए आज से तैयार रहे ऑक्सीजन फ्री में मिलती है इसलिए हम ध्यान नहीं देते हैं लेकिन याद रखें आज भी धरती पर भगवान है जिसके कारण ऑक्सीजन हमें फ्री मिलती है हम इसका महत्व समझें और अपने आने वाले जनरेशन को सहयोग और साथ दें प्लास्टिक को अपने जीवन से नकारे और कपड़े का थैला अपने जीवन में लाएं तब हम पर्यावरण को शुद्ध बना सकेंगे। महाराष्ट्र सरकार से आए हुए प्रतिनिधि तुषाल शिवाजी शिवशरण ने कहा कि मैं बिहार की धरती पर पहली बार आया हूं लेकिन मुझे इतनी खुशी है कि मैं बयां नहीं कर सकता की हर एक राज्य में पर्यावरण के लिए हमारे पर्यावरण शुभचिंतक हैं हम सभी को अन शुभचिंतक के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा अगर हम यह नहीं कर सकते तो आने वाला समय हमारे लिए बहुत ही भावना होगा। संस्था के सीईओ डॉ. नीरज गुप्ता ने कहां की हमारे देश में आम जनता के साथ-साथ सरकार की भूमिका भी पर्यावरण को बचाने के लिए होनी चाहिए | सरकार द्वारा बराबर जंगल के कटाई करने के कारण पशु पक्षी लुप्त होते जा रहे हैं और हमारा परिवेश में बदलाव आ रहा है जिसके कारण हम सभी कई बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं | हम सभी को संकल्प लेना होगा कि अगर हम एक पेड़ लगा नहीं सकते हैं तो उसे काटने का अधिकार नहीं है। वहीं संस्था के प्रोग्राम संरक्षक डॉ उमेश कुमार ने कहा कि हमें किसी तरह भी अपने बच्चों को और खुद को पर्यावरण संरक्षण के लिए तैयार होना पड़ेगा करोना काल को देखते हुए यह हमारे लिए एक रास्ता था समझने की प्रक्रिया थी अगर हम नहीं संभाले तो आने वाला भविष्य बहुत खतरनाक होने वाला है। संस्था की अंतरराष्ट्रीय निदेशक पूजा गुप्ता द्वारा सभी सम्मानित समाजसेवी पर्यावरण बीज एवं शिक्षक गण को सम्मानित किया गया साथ ही अयोध्या की वंदना निषाद द्वारा पर्यावरण पर रंगोली कार्यक्रम चित्रांकन किया गया। रंगोली देखते ही वहां के सभी आए हुए अतिथिगण द्वारा उसे रंगोली पर खूब सेल्फी का आनंद उठाया गया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप