यातायात और व्यावसायिक गतिविधियों को बाधित किए बिना रात्रि सफाई बेहद उपयोगी : गरिमा

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र के कमर्शियल एरिया को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए विभागीय दिशा निर्देशानुसार दोहरी और विशेष रात्रि सफाई व्यवस्था की शुरुआत करा दी गई है। प्रथम चरण में विशेष जरूरत क हिसाब से दोहरी रात्रि साफ़ सफाई के लिए दो कमर्शियल ब्लौकों को चुना गया है। महापौर श्रीमति सिकारिया ने कहा कि सघन शहरी क्षेत्र के व्यावसायिक क्षेत्र को 24 घंटे स्वच्छ रखने के लिए रात्रि सफाई व्यवस्था विशेष उपयोगी होती है। जिसके तहत हरिवाटिका चौक से बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट चौक, मुहर्रम चौक, जनता सिनेमा चौक से तीन लालटेन चौक होते हुए नजरबाग पार्क से संत कबीर चौक तक को चुना गया है। महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि दूसरे खंड में डीएम आवास से दुर्गाबाग, सागर पोखरा, पॉवर हाउस चौक से सत्य नारायण पेट्रोल पंप, सोवा बाबू चौक से संत कबीर चौक, ट्रैफिक चौक से जंगी मस्जिद, खुदाबख्श चौक से हॉस्पिटल रोड में जीएमसीएच गेट तक सफाई के लिए चार चार महिला पुरुष सफ़ाई कर्मियों की टीम के साथ एक एक ड्राइवर और वाहन की व्यवस्था भी की गई है। महापौर श्रीमति सिकारिया ने रात्रि सफाई व्यवस्था की उपयोगिता बताया कि सघन शहरी क्षेत्र में यातायात और व्यावसायिक गतिविधियों को बाधित किए बिना व्यावसायिक क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित करना इस विशेष अभियान का महत्व है। उन्होंने बताया कि इस विशेष व्यवस्था के तहत विशेष सफाई से स्वच्छता को और प्रभावी बनाने के साथ गंदगी जनित बीमारियों के प्रसार को रोकने और पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही सघन शहरी क्षेत्र को और अधिक साफ सुथरा तथा आकर्षक बनाया जा सकेगा।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    • By TN15
    • March 14, 2026
    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है, ईरान की जवाबी रणनीति है!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है,  ईरान की जवाबी रणनीति है!

    ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?

    • By TN15
    • March 14, 2026
    ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?