नेपाल : भारतीय 15 लाख रुपए के साथ दो लोग गिरफ्तार

0
47
Spread the love

 नेपाली पुलिस ने की कार्रवाई

रक्सौल/मोतिहारी। 15 लाख भारतीय रुपए के साथ भारत के दो नागरिकों को नेपाली पुलिस ने रक्सौल में गिरफ्तार किया है। पुलिस के उपनिरीक्षक विनोद केसी ने बताया कि संदेह होने पर वाहन जांच किया गया तो मामले का खुलासा हुआ। इनके पास से 15 लाख 24 हजार 900 भारतीय रुपए बरामद किए गए है। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने रुपयों को लेकर कोई सही जानकारी नहीं दिया है। गिरफ्तार दोनों लोगों में वैशाली के हाजीपुर निवासी 34 साल के ललन कुमार और 26 साल के मोहन कुमार का नाम शामिल है। पुलिस उपनिरीक्षक विनोद केसी ने आगे कहा कि दोनों नेपाल के काफी अंदर चले गए थे। इनको नेपाल के जलेश्वर बस पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। यहां भी दोनों नेपाली पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने की फिराक में थे। हालांकि इस बीच जांच के दौरान दोनों आरोपियों को नोटों के बंडल के साथ पकड़ लिया गया। गाड़ी को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here