संभल में नहीं लगेगा नेजा मेला, पुलिस प्रशासन ने लगाई रोक 

पुलिस प्रशासन ने सालार मसूद गाजी को बताया लुटेरा

नहीं लगने दिया जाएगा सालार मसूद गाजी के नाम पर मेला  

सालार मसूद गाजी को बताया आक्रमणकारी महमूद गजनवी का सेनापति 

द न्यूज 15 ब्यूरो 
लखनऊ। क्या उत्तर प्रदेश में लगने वाले मेलों की भी समीक्षा की जा रही है ? क्या गलत लोगों के नाम से लगने वाले मेले पर उत्तर प्रदेश में नहीं लग पाएंगे ? दरअसल योगी सरकार ने संभल में सैयद सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाले नेजा मेले पर रोक लगा दी है। इस बार यह मेला नहीं लगेगा। पुलिस प्रशासन ने संभल में नेजा मेले पर लगी रोक लगा दी है। इस बार यह मेला नहीं लगेगा। पुलिस ने आयोजकों से साफ कह दिया है कि लुटेरों के नाम पर मेले के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। दरअसल संभल में होली के बाद हर साल सैयद सालार मसूद गाजी की याद में नेजा मेला का आयोजन होता है। इस आयोजन को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस प्रशासन के सामने आपत्ति की थी।

इस मेले के बारे में कहा गया था कि सैयद सालार मसूद गाजी ने देश को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया। ऐसे व्यक्ति के नाम पर मेले का आयोजन कर उसका गुणगान किया जाना ठीक नहीं है। इस आपत्ति के बीच सोमवार को नेजा मेला कमेटी के लोग अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र से मिले। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने मेले की अनुमति के लिए आए लोगों से पूछा कि आप किसके नाम पर मेले का आयोजन करते हैं।

जब आयोजकों ने कहा कि सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर नेजा मेला का आयोजन होता है तो अपर पुलिस अधीक्षक ने साफ-साफ कह दिया कि सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर मेले की अनुमति नहीं देंगे। यहां तक कहा कि सोमनाथ मंदिर लूटने वालों के नाम पर मेले की अनुमति नहीं दी जा सकती वह एक लुटेरा था और उसने सोमनाथ के मंदिर को लूटा था। अगर आप ऐसे लुटेरे की याद में मेला लगाएंगे तो आप देश द्रोही हो हम ऐसा नहीं करने देंगे। इतिहास गवाह है की वह आक्रमणकारी महमूद गजनवी का सेनापति था। उसने सोमनाथ को लूटा था और देश में कत्लेआम किया था इतिहास जानता है। किसी भी लुटेरे की याद में यहाँ कोई आयोजन नहीं होगा अगर किसी ने ऐसी कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

दरअसल 18 मार्च को मेले का झंडा गाड़ने की योजना थी और 25, 26 और 27 मार्च को मेला कमेटी ने मेला लगाने का ऐलान किया था। यह मेला संभल में होली के बाद सालार मसूद गाजी की याद में लगता है जिसे नेजा मेला कहा जाता है। इस बार भी मेले के आयोजन की अनुमति के लिए कुछ लोग अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र मिलने पहुंचे थे जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मेले लगाने की अनुमति देने से साफ़ मना कर दिया है और चेतावनी दी है की अब यहाँ कोई मेला नहीं लगेगा।

  • Related Posts

    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने…

    Continue reading
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश