सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने के बाद नेहा पेंडसे ने साझा किए अपने अनुभव

मुंबई| अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने फिल्मों में अपनी शुरुआत और 19वें पुणे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (पीआईएफएफ) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने के अनुभव के बारे में बातचीत की। अभिनेत्री को मराठी फिल्म ‘जून’ के लिए यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने इस फिल्म की सफलता पर यह कहते हुए बताया “यह देखना एक अद्भुत एहसास है कि फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों और आलोचकों ने पसंद की है। ‘जून’ फिल्म की यात्रा मेरे लिए एक अनुभव वाली यात्रा रही हैं। निखिल, सुहरुद और वैभव ने वास्तव में फिल्म में मेरी मदद की। मैं वास्तव में खुश हूं कि मेरे दर्शक और आलोचक हमारी फिल्म का आनंद ले रहे हैं।”

‘जून’ सुहरुद गोडबोले और वैभव खिश्ती द्वारा निर्देशित और शार्दुल सिंह ब्यास, पवन मालू, निखिल महाजन और नेहा पेंडसे द्वारा बनाई गई एक मराठी फिल्म है।

जून की सफलता के बाद अपनी आने वाली परियोजनाओं के बारे में पूछे जाने पर नेहा ने कहा “मैं फिल्मों में और अधिक अनुभव प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ना चाहती हूं। मेरी आगामी फिल्म ‘रावसाहेब’ है। यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर मराठी फिल्मों में से एक है। हमें यकीन है कि दर्शक इस फिल्म में भी प्यार दिखाएंगे।”

नेहा ने हाल ही में एक नया रेस्टोरेंट लॉन्च किया है। जब उनसे किसी अन्य कार्यक्षेत्र के बारे में पूछा गया जिसमें वह कदम रख रही हैं या योजना बना रही हैं, तो उन्होंने कहा “भविष्य में मैं स्टार्ट-अप और अन्य व्यवसायों में भी कदम रखने की योजना बना रही हूं। कुछ योजनाएं पहले से ही चल रही हैं।”

निखिल महाजन, जितेंद्र जोशी और नेहा पेंडसे की टीम जल्द ही अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जाने वाली है, जिसके बारे में अभिनेत्री ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

उन्होंने कहा “निखिल और जितेंद्र अपने कार्य में सर्वश्रेष्ठ हैं और वे आज बेहतरीन फिल्म निमार्ताओं में से एक हैं। यह फिल्म निश्चित रूप से मनोरंजन से भरपूर होगी।

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

सुनो ए ताना शाह

सुनो ए ताना शाह

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’