NEET पेपर लीक: लातूर में RCC के शिवराज का ‘शीश महल’ चर्चा में, ‘काले साम्राज्य’ की जांच तेज

देश भर में हड़कंप मचाने वाले NEET पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति और ऐशो-आराम की जिंदगी के नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र के लातूर में RCC (Rajrshi Shahu College of Commerce) क्लासेस से जुड़े शिवराज मोटेगावकर का लग्जरी बंगला जांच एजेंसियों और आम जनता के बीच भारी चर्चा का विषय बन गया है. लोग इसे घर नहीं, बल्कि ‘काले पैसों का शीश महल’ बता रहे हैं।

 

रामोजी फिल्म सिटी के इंजीनियरों ने बनाया नक्शा

 

लातूर के पॉश और VIP इलाके में करीब 5,000 स्क्वायर फीट में बना शिवराज का यह आलीशान बंगला किसी राजसी महल से कम नहीं दिखता। जानकारी के मुताबिक, इस ‘शीश महल’ का नक्शा और डिजाइन तैयार करने के लिए विशेष तौर पर रामोजी फिल्म सिटी (Ramoji Film City) के इंजीनियरों को बुलाया गया था।

 

राजपूताना ठाठ और यूरोपियन इंटीरियर

 

चार मंजिला इस बंगले में ऐशो-आराम और लग्जरी की हर वह सुविधा मौजूद है, जिसकी कल्पना की जा सकती है. बंगले के कमरों को राजस्थानी ‘राजपूताना स्टाइल’ में भव्य लुक दिया गया है. सिर्फ दीवारें ही नहीं, बल्कि पूरे घर के फर्श (Floor) पर इम्पोर्टेड लकड़ी (Imported Wood) की महंगी फ्लोरिंग की गई है. घर की हर दीवार पर यूरोपियन डिजाइन वाला बेहद महंगा लकड़ी का इंटीरियर वर्क किया गया है। बंगले में एक विशाल और आधुनिक पार्किंग एरिया भी मौजूद है।

 

‘काले साम्राज्य’ पर एजेंसियों की नजर

 

NEET पेपर लीक की जांच के बीच मोटेगावकर की इस बेतहाशा संपत्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोग हैरान हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक कोचिंग संचालक के पास इतनी बड़ी और अकूत संपत्ति का स्रोत क्या है?

अब जांच एजेंसियां न केवल पेपर लीक मामले की पड़ताल कर रही हैं, बल्कि शिवराज मोटेगावकर के आर्थिक लेन-देन, संपत्तियों के नेटवर्क और इस पूरे ‘काले साम्राज्य’ की तह तक जाने में जुट गई हैं .फिलहाल लातूर में अब चर्चा सिर्फ नीट पेपर लीक की नहीं है, बल्कि उस भ्रष्ट नेटवर्क से खड़े किए गए इस ‘शीश महल’ की भी हो रही है।

  • Related Posts

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों…

    Continue reading
     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi