झारखंड में एनडीए और इंडिया गठबंधन में टक्कर

 मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को पूर्ण बहुमत

दीपक कुमार तिवारी

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद अब नई सरकार गठन की संभावना पर चर्चा शुरू हो गई है। बुधवार 20 नवंबर को शाम पांच बजे संपन्न मतदान के बाद ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए और इंडिया गठबंधन में कड़े मुकाबले की संभावना जताई गई है। ऐसे में झारखंड में हेमंत सोरेन के एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की चर्चा भी है। वहीं एनडीए को बहुमत मिलने की स्थिति में बीजेपी की ओर से आदिवासी चेहरे में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई नामों की चर्चा है।
मैट्रिज के एग्जिट पोल में बीजेपी-एनडीए गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं जेएमएम-कांग्रेस इंडिया गठबंधन को 25 से 30 सीटें और अन्य को 1 से 4 सीटें मिल सकती है।
झारखंड में बीजेपी ने 68 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे। जबकि सहयोगी दल आजसू पार्टी के 10, जेडीयू के दो और लोजपा-आर ने एक सीट पर उम्मीदवार उतारे। एनडीए में शामिल दलों के बीच किसी भी सीट पर कोई दोस्ताना संघर्ष नहीं हुआ।
इंडिया एलायंस में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 43 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से 30 प्रत्याशी मैदान में उतारे गए। जबकि तीन सीटों पर इंडिया में शामिल दलों के बीच दोस्ताना संघर्ष हो रहा है। दो सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस और एक सीट पर जेएमएम और भाकपा-माले के बीच दोस्ताना संघर्ष है। भाकपा-माले की ओर से चार उम्मीदवार उतारे गए हैं, जबकि आरजेडी की ओर से सात उम्मीदवार खड़ा किए।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक