महिला सुरक्षा को लेकर एनसीएफ प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाक़ात

देव मणि शुक्ल

नोएडा सिटीजन फोरम के एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी मुखर्जी के नेतृत्व में नौएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर महिला सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा इस दिशा में कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा नौएडा क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु पुलिस विभाग के सहयोग से जागरूकता शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे पुलिस कमिश्नर ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया। इन शिविरों का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों व आपातकालीन सहायता उपायों की जानकारी देना है।

इस मुलाक़ात में प्रमुख रूप से एनसीएफ की संरक्षक श्रीमती शालिनी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मधु मेहरा एवं चक्रधर मिश्रा, सचिव श्रीमती गरिमा त्रिपाठी व रणजीत सिंह, श्रीमती निशा चौहान तथा श्रीमती राजश्री गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नौएडा सिटीजन फोरम का संकल्प है कि व्यापक जनहित के विषयों के साथ ही हमारे प्रगतिशील समाज में महिला सुरक्षा को लेकर निरंतर कार्य करते रहेंगे और प्रशासन के साथ मिलकर जागरूकता को जन आंदोलन का रूप देंगे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं