हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 30 जून से 7 अगस्त तक मानसून जनित घटनाओं में 150 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 226 लोग घायल हुए हैं. वहीं दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।






