9 से 11 तक होगा राष्ट्रीय थ्रो बॉल चैंपियनशिप का आयोजन 

द न्यूज 15 ब्यूरो 

बिजनौर। बिजनौर में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय थ्रोबाल चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जो कि 09 नवम्बर 2024 से 11 नवम्बर 2024 तक चलेगा। यह कार्यक्रम थ्रोबाल फेडरेशन इंडिया द्वारा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तथा विवेक कॉलेज बिजनौर के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।
खेल के आयोजन के बारे में अध्यक्ष एवं विवेक ग्रुप के चेयरमैन अमित गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय थ्रोबाल चैम्पियनशिप का उद्घाटन बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजीव वाजपेयी द्वारा 09 नवम्बर 2024 को प्रातः 10 बजे प्रस्तावित है। राष्ट्रीय थ्रोबाल चैम्पियनशिप में पूरे भारत से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, केरला, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, चंडीगढ़, बिहार, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश हिमाचल से महिला एवं पुरुष वर्ग की लगभग 20 स्टेट की टीमें दिनांक 08 नवम्बर को विवेक काॅेलेज में पहुच जायेगी। उन्होने बताया कि 11 नवम्बर 2024 को विजेताओं को पुरस्कार वितरण पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा के द्वारा कर समापन किया जायेगा।
सभी टीमों के लगभग 500 महिला पुरुष खिलाड़ी विवेक कॉलेज के परिसर में रुकेगे रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से खिलाड़ियों को लाने ले जाने हेतु महाविद्यालय की बसों का सुचारु रुप से संचालन किया जायेगा। परिसर में ही रात्रि विश्राम खाने व रहने आदि का उचित व्यवस्था की गयी है।सभी खिलाड़ियों को बिजनौर के मुख्य स्थानों का भी भ्रमण महाविद्यालय द्वारा कराया जायेगा।
अमित गोयल ने बताया कि हमारा प्रयास बिजनौर को विश्व पटल पर अग्रणी स्थानों में लाने का रहा है। इसके लिए हम सदैव प्रयासरत है आने वाले समय में बिजनौर को हर क्षेत्र में जाना पहचाना जाये इसके लिये हम सदैव प्रयासरत है।

  • Related Posts

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    अयोध्या राम मंदिर में चंदे में कथित हेरफेर…

    Continue reading
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से पुलिस की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन