नारी शक्ति संगठन ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक पूज्यनीय डॉ. मोहन भागवत जी का 75वां जन्मदिन

देशभक्ति, राष्ट्रवाद और नारी सम्मान की अलख जगाने वाले नारी शक्ति संगठन ने आज ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा चौक (पूर्व नाम पन्नू चौक) पर संगठन की अध्यक्षा एवं अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य माननीया रीमा वर्मा जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूज्यनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का 75वां जन्मदिन भव्य रूप से मनाया।

इस अवसर पर चौक पूरी तरह भगवामय हो उठा। संगठन की बहनों और राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने मिलकर मोहन भागवत जी के चित्र के समक्ष दीप-यज्ञ एवं पुष्प-वर्षा कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। साथ ही गाजियाबाद के वरिष्ठ स्वयं सेवकों का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ

दीप-यज्ञ एवं पुष्प-वर्षा द्वारा जन्मदिन उत्सव।

चौक पर देशभक्ति के नारों और भगवा रंग से भरा माहौल।

गाजियाबाद के वरिष्ठ स्वयं सेवकों का सम्मान समारोह।

महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी। इस अवसर पर संगठन की सम्मानित महिलाएँ मीरा विश्वास, मीनू बोस, मिथलेश, संगीता, शैली, उमा, सुधा, इंदु, तापसी, माउ दास, आशा, अनीता, कामिनी, श्रमिष्ठा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक गोविन्द जी, योगेंद्र पचौरी, कालीबाबू, सुबोध शर्मा, विकास नागपाल, प्रतिक, रविशंकर, सचिन, उपाध्याय जी, रावेन्द्रर जी, शिव शर्मा, सुभाष पांडे, अमरेंद्र जी, विभाष जी, रमाकांत भारद्वाज जी एवं मोनू शर्मा जी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

नारी शक्ति संगठन का संदेश

नारी शक्ति संगठन ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि उनकी राह राष्ट्र सेवा, संस्कृति संरक्षण और नारी सम्मान की है। यह आयोजन न केवल पूज्यनीय डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मोत्सव का उत्सव है बल्कि समाज को राष्ट्रवाद और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने का एक अवसर भी है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना