नालंदा: पत्नी ने प्रेमी संग रचा साजिश का खेल, जहर देकर की पति की हत्या

नालंदा : जहां एक ओर प्यार को पवित्र भावना माना जाता है, वहीं नालंदा जिले में प्रेम ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया। गिरियक थाना क्षेत्र के रैतर गांव में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली। यह घटना पूरी तरह से पूर्व नियोजित थी।

मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के बेलसर गांव निवासी शंकर चौधरी (34 वर्ष) के रूप में हुई है। शंकर के भाई मंटू चौधरी ने बताया कि उसकी पत्नी करीब आठ महीने पहले अपने प्रेमी के साथ बच्चों को लेकर फरार हो गई थी। शंकर ने कई बार उसे वापस लाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने हर बार उसे नजरअंदाज कर दिया।

अप्रैल में अचानक पत्नी मायके लौट आई और शंकर को यह कहकर बुलाया कि अब वह दोबारा साथ रहना चाहती है। उम्मीद के साथ शंकर 16 अप्रैल को अपनी साली के घर रैतर गांव गया, लेकिन यह मुलाकात उसकी ज़िंदगी की आखिरी साबित हुई।

आरोप है कि पत्नी ने खाने में जहर मिला दिया। खाना खाने के बाद शंकर की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजनों ने रहिचा गांव जाकर पत्नी को पकड़ लिया और पूछताछ कर रहे हैं। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी