मुजफ्फरपुर : पिलखी पुल से युवक ने बूढ़ी गण्डक नदी में लगाई छलांग

एसडीआरएफ टीम को लगातार खोजबीन के बाद भी नहीं चला कुछ पता,  कल फिर चलेगा नदी में तलाशी

मुजफ्फरपुर। बूढ़ी गण्डक नदी के पिलखी पुल से रविवार को एक युवक(25) ने नदी में छलांग लगा ली, हालांकि घटनाक्रम की कोई लिखित शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों तक देर रात तक नहीं की गई थी। पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि सम्भवतः पियर थाना क्षेत्र का ही वह युवक है। जिसके डूबने की आशंका है,हालांकि संदर्भित शव लगातार खोजबीन के बावजूद नदी से नहीं मिल सका है। फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिला है। वहीं बन्दरा अंचल के सीओ अंकुर राय ने बताया कि एक युवक के पिलखी पुल से नदी में डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। नदी में लगातार खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक शव का कोई अता- पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह फिर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है,फिर से खोजबीन कराई जाएगी।हालांकि घटनाक्रम को लेकर डूबने वाले युवक के किसी परिजनों ने अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं की है। पिलखी पुल के आसपास अंगवस्त्र मिले हैं। जिससे युवक के डूबने की आशंका लोगों में है। सीओ ने बताया कि नदी में पानी का करंट ज्यादा होने की वजह से शव नजदीकी एरिया में रुकने की संभावना कम है। एसडीआरएफ की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर खोजबीन करते रही,लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास