सर्वाधिक सदस्यता बनाए जाने पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जयसवाल ने राहुल कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

बिट्टू कुमार
बिहार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से पटना स्थित पार्टी कार्यालय में नगर निकाय प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी राहुल कुमार ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिलीप जायसवाल ने नगर निकाय प्रकोष्ठ में अब तक सर्वाधिक सदस्यता करने पर राहुल कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पटना के पूर्व महापौर एवं नगर निकाय के प्रदेश संयोजक संजय कुमार ने इस अवसर पर कहा राहुल की मेहनत और समर्पण ने पार्टी को मजबूत किया है। उनकी इस उपलब्धि पर हम सभी गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने नगर निकाय प्रकोष्ठ के अन्य सदस्यों को भी प्रोत्साहित किया और इसी तरह की मेहनत और लगन से काम करने की अपील की। वही राहुल ने इस सम्मान के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिलीप जायसवाल एवं प्रदेश संयोजक संजय कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस सम्मान के लिए आभारी हूं और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को और मजबूत करूंगा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव