मुजफ्फरपुर: राशन लाने गयी महिला के साथ मारपीट, अंगवस्त्र फाड़ा

 नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, हत्था पुलिस ने लोगों को शांत कराया, प्राथमिकी दर्ज

मुजफ्फरपुर। हत्था थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी रामकली देवी ने जविप्र डीलर द्वारा मारपीट करने और अंगवस्त्र फाड़ दिए जाने से संबंधित शिकायत हत्था थाना को आवेदन देकर की है। इस घटना से नाराज लोगों के द्वारा शुक्रवार को पास के सड़क को भी जाम कर दिया गया और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही थी। बाद में मौके पर पहुंची हत्था थाने के पुलिस ने सड़क जाम को हटाया और मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में महिला को इलाज के लिए बन्दरा पीएचसी ले जाया गया। हत्था थाना के अध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर संदर्भित मामले की प्राथमिक दर्ज की गई है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। दिए गए आवेदन में कहा गया कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के यहां वह राशन लाने गयी थी। इस दौरान उसके साथ बजरंगी सहनी के द्वारा दुर्व्यवहार के साथ मारपीट की गई एवं अंग वस्त्र फार दिया गया।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!