पटना में भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत

 बाइक से जा रहे थे तीनों -तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

 पटना। पटना के फतुहा स्थित मकसूदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फतुहा थाने को दी। सूचना मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लोगों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति पूरब दिशा की तरफ से आ रहे थे। अचानक सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों लोगों की मौत मौके पर ही हो गए। घटना के बाद वाहन तेजी से मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान पिता गंगा राय 50 वर्ष, उनके पुत्र राहुल कुमार 25 वर्ष एवं अन्य एक ठेकेदार जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, जो मकसूदपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही मोटरसाइकिल से मकान बनाने के लिए ईंट खरीदने किसी भट्टे पर जा रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार वाहन ने मकसूदपुर के नजदीक तीनों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे