Muzaffarpur : लूट की ‘हवा’ निकाली, ग्रामीणों ने अपराधी को सिखाया सबक

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े लूट की कोशिश करने वाले एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के जमीन हाट बाजार चौक की है, जहां तीन अपराधी बाइक से आए और सीएसपी को लूटने की कोशिश की। अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूटने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
घटना के समय बाजार में काफी भीड़ थी। अपराधियों ने खुद को घिरा देखकर ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने एक अपराधी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दो अपराधी मौके से भागने में सफल रहे।
सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अपराधी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
कुढ़नी थाना के थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि अपाचे बाइक से तीन लुटेरे हथियार लेकर ग्रामीण बैंक के सीएसपी को लूटने की फिराक में हैं। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और घायल अपराधी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल से एक हथियार और दो खोखा बरामद किए हैं। दो अपराधी भागने में सफल रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी