Muzaffarpur : बन्दरा के बड़गांव में नलजल योजना की पानी के लिए त्राहिमाम

 4 महीने से जलसंकट से जूझ रहे वंचित परिवार के लोग,  लोगों में परेशानी के साथ बढ़ रही नाराजगी

मुजफ्फरपुर। जिले के बन्दरा प्रखंड के बड़गांव पंचायत के वार्ड संख्या 8 में तकरीबन 50 से ज्यादा परिवारों को नल योजना से जलापूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को बताया कि पिछले करीब 4 महीने से उन लोगों को नलजल योजना का पेयजल नहीं मिल पाने की वजह से पानी पीने एवं खाना बनाने से लेकर बर्तन-कपड़ा धोने एवं नहाने तक की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के द्वारा बकाया राशि का भुगतान किया गया है, बावजूद उन लोगों को जलापूर्ति नहीं की जा रही है।वोट एवं जाती विशेष को लेकर बस्ती के वंचित परिवारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।बस्ती के लोगों एवं महिलाओं ने बताया कि इस मामले की शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ऑपरेटर से करने पर कार्रवाई नहीं हो रही है,उल्टे धमकाया जा रहा है।जिससे वंचित एवं परेशान लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, लिहाजा पिछले दिनों इस मामले की शिकायत प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारी से भी की गई। बावजूद इस मामले में अबतक धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो सका है। बस्ती के अवधेश पासवान एवं अन्य लोगों ने बताया की पेयजल की समस्या इस भीषण गर्मी में लगातार विकट होती जा रही है। लोग परेशान हैं। गरीबों को क्षमता नहीं है कि खरीद कर पानी पी सके। सरकारी नल जल योजना का पानी नहीं मिल पाने की स्थिति में लोग दूसरे वार्ड क्षेत्र से या दूसरे जल स्रोत से पानी लाकर पीने पर मजबूर हैं।लोगों ने एक बैठक कर मामले की शिकायत डीएम से करने की रणनीति बनाई है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप