बहन को प्रेमी संग देख बर्दाश्त नहीं कर पाया भाई, दोनों को दी ऐसी मौत कि कांप उठा पूरा इलाका

पटना। बिहार की राजधानी पटना में प्रेमी युगल की निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है। लड़की के भाई पर दोनों की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। चाकू और कांच की बोतल से गला काटकर दोनों की हत्या की गई है। दोनों के शवों को खंडहरनुमा एक पुराने मकान से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि हत्या की रात में दोनों प्रेमी-प्रेमिका पकड़े गए थे। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम और डीएसपी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गया है।
घटना बिहटा थानाक्षेत्र के कुंजवा गांव की है। मृतक लड़की की पहचान प्रतिमा रानी और लड़के की पहचान अवनीश कुमार उर्फ रौशन के रूप में हुई है। इधर गांव में दो लोगों की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फेल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हत्या के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी युगल के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के भाई विशाल कुमार ने घर के पास ही खंडरनुमा मकान में बीती रात दोनों को देखा जिससे गुसाए भाई ने कांच की बोतल से दोनों को गोदकर मौत के घाट उतार दिया और फिर फरार हो गया।
पूरे मामले को लेकर बिहटा थाना अध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया, कल एक युवक की गुमशुदगी का मामला बिहटा थाने में दर्ज की गई थी जिसके बाद हम लोग खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान आज सुबह जानकारी मिली की एक खंडहरनुमा मकान में दो लाश पाड़ी हुई हैं। आनन-फानन में हम लोग वहां पहुंचे। गुमशुदा युवक की पहचान उसके परिजन ने की। पूरे मामले में पूछताछ में यह पता चला कि नाराज लड़की के भाई ने ही दोनों की हत्या की है और शव को छुपाने के लिए खंडहरनुमा मकान में फेंक दिया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रेमिका के भाई की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जो भी लोग दोषी होंगे उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप