मुजफ्फरपुर : पल्स पोलियो अभियान का डीडीसी एवं सीएस ने किया शुभारंभ

मुजफ्फरपुर। उप विकास आयुक्त श्री श्रेष्ठ अनुपम ने सदर अस्पताल में एक दिन के नवजात बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। विदित हो कि यह कार्यक्रम 17 नवंबर से 21 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसके बाद एक दिन छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।

जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने कहा है कि पोलियो की खुराक से एक भी लक्षित बच्चा वंचित न रहे , इसकी सख्त हिदायत दी है। उन्होंने जिलावासियों से जन्म से लेकर पांच वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की है । उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को हाट बाजार, खानाबदोश साइट, ईंट भट्ठा पर चक्र के दौरान टीम द्वारा दो बार विजिट करने का निर्देश दिया है ताकि कोई भी लक्षित बच्चे छूटे नहीं। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंडों में आशा , एएनएम, सेविका सहायिका, जीविका दीदी आदि के माध्यम से प्रचार- प्रसार कर लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने तथा पोलियो खुराक की दो बूंद अवश्य पिलाने को कहा है। जिलाधिकारी द्वारा ‌सिविल सर्जन, सदर अस्पताल की पूरी टीम सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक कर पल्स पोलियों अभियान का सफल एवं सुचारू संचालन करने एवं सभी आवश्यक तैयारी एवं सुदृढ़ व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने- अपने प्रखंड में इस अभियान से संबद्ध टीम के प्रतिदिन के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा संध्या में समीक्षा कर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने ‌ का सख्त निर्देश दिया गया है। इस कार्यक्रम में लगभग आठ लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है । इसके लिए 1798 घर-घर टीम, 283 ट्रांजिट टीम, 62 मोबाइल टीम,768 सुपरवाईजर को प्रशिक्षित कर लगाया गया है। साथ ही 166 सब डीपो बनाये गये हैं जहां से टीका कर्मी वैक्सीन एवं आइस पैक का उठाव तथा वापसी करेंगे।
इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार,एसीएमओ डा सी एस प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी एमसीएच, एसएमसी यूनिसेफ शशि कान्त सिंह सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?