मुजफ्फरपुर: पार्षद की गुंडागर्दी, सिर पर तान दिया पिस्टल, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने पर छोड़ी जान

 मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में वार्ड पार्षद की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। पार्षद पर दुकानदार के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पार्षद ने दुकानदार के सिर पर पिस्टल तान दिया। पैर पकड़कर गिरगिड़ाने पर उसकी जान छोड़ी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला सदर थाना इलाके का है।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित एस के ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकानदार की दुकान में घुसकर पार्षद ने जान से मारने की धमकी दिया। नगर निगम वार्ड 10 के पार्षद अभिमन्यु चौहान दुकान में घुसकर दुकानदार को हथियार सटाकर मारपीट किया। गाली गलौज करते हुए धमकाया। दुकानदार ने पैर पकड़कर माफी मांगा तब छोड़ा। मौके पर अफरा तफरी स्थिति बन गई। दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई।
वीडियो में दिख रहा कि एनएच किनारे दुकान में अपने समर्थक के साथ वार्ड पार्षद दुकान में तमतमाते हुए घुसते ही गाली देते हुए मारपीट करने लगता है। फिर हथियार निकालकर सर में सटाकर मार देने की धमकी देता है। युवक पैर पकड़कर माफी मांगता है। गिरगिड़ाता है उसके बाद भी आग बबूला वार्ड पार्षद गंदी गंदी गाली देते हुए मारपीट करते हुए धमकाता हुए दुकान से निकल जाता है। पीड़ित के भाई जितेंद्र कुमार ने सदर थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
बता दें कि समाचार लिखे जाने तक न तो एफआईआर लिखी गई थी और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस आरोपी पार्षद को गिरफ्तार करे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है उसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को नहीं छोड़ा जाएगा।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया