मुजफ्फरपुर : बागमती संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी से की तटबंध निर्माण पर रोक लगाने की मांग

मुजफ्फरपुर। चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बागमती नदी पर तटबंध निर्माण कार्य रोकने की मांग की। उन्होंने स्मार पत्र सौंपकर बताया कि सरकार ने पहले ही तटबंध निर्माण पर रोक लगाते हुए एक रिव्यू कमिटी गठित की थी, लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। इसके बावजूद प्रशासन के सहयोग से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जो अनुचित है।

जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग को पत्र भेजा जाएगा। वहीं, मोर्चा ने मांग की कि निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए, अन्यथा जनता को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

प्रतिनिधि मंडल में मोर्चा संयोजक व माले नेता जितेंद्र यादव, नवल किशोर सिंह, जगन्नाथ पासवान, रणजीत सिंह, वैद्यनाथ मिश्र, मनोज यादव और विवेक कुमार शामिल थे।

संयोजक जितेंद्र यादव ने कहा कि मोर्चा जल्द ही बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा और यदि निर्माण कार्य नहीं रुका तो बागमती क्षेत्र में महापंचायत आयोजित की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!