शादी की खुशियां मातम में बदली

-कुएं में डूबने से युवती की मौत
-पैर फिसलने से हुआ हादसा

समस्तीपुर: जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में गुरुवार की सुबह कुएं में डूबकर एक युवती की मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव के अवधेश पोद्दार की पुत्री गुड़िया कुमारी (18) के रूप में हुई है। युवती अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, शादी समारोह में गीतों की जगह चीख-पुकार गूंज उठी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के मामा रंजीत पोद्दार ने बताया कि उसके भाई चंदन की आज शादी होनी थी। शादी समारोह को लेकर रात में मटकोर का कार्यक्रम था। जिसमें पूरे परिवार के साथ उसकी भतीजी आई हुई थी। सुबह में परिवार के लोग कुआं पूजन (पनकट्टी) के लिए कुएं पर गए हुए थे।कुएं के पास गैलरी रखी हुई थी। अनुष्ठान के दौरान गुड़िया का पैर गिट्टी पर फिसल गया, जिससे वह कुएं में गिर गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुटे और काफी मशक्कत के बाद गुड़िया को कुएं से बाहर निकाला। कुएं में करीब 20 फीट पानी भरा हुआ था। कुएं से निकालने के बाद उसे सरायरंजन स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।बताया गया है कि मृतक गुड़िया के मामा चंदन कुमार की आज यानी 6 मार्च को शादी होनी थी, जिसके लिए वह अपने परिजनों के साथ मायके आई हुई थी। इस घटना के बाद जहां कुछ देर पहले तक परिजनों में शादी को लेकर खुशी का माहौल था। चारों तरफ शादी के गीत बज रहे थे, वहीं इस घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई।एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने मायके आई युवती की कुएं में डूबकर मौत हो गई है। सरायरंजन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!