बीच सड़क घेरकर मर्डर

 गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पटना का फुलवारी शरीफ

 पटना। बिहार की राजधानी पटना का एक कोना गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्रा गया। फुलवारी शरीफ के बिस्किट फैक्ट्री मोड़ के पास अमित कुमार नाम के एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पांच अपराधियों ने घेर कर अमित की हत्या की। जमीन विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है। अमित को एम्स ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।
दानापुर के फुलवारी शरीफ में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बिस्किट फैक्ट्री के पास पांच अज्ञात हमलावरों ने अमित कुमार नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त अपराधियों ने अमित पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद में हत्या का कारण बताया जा रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर सबूत जुटा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बड़ी संख्या में अपराधी अचानक आए और अमित पर गोलियां चला दी। गोलियां लगने से अमित वहीं गिर गया और अपराधी फरार हो गए।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!