हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिये दोषी पुलिसकर्मियों पर : मनोज

सपा नेता ने कई सवाल खड़े किये पुलिस की कार्यप्रणाली पर

किरतपुर। गांव खटाई में गौमांस की सूचना पर दबिश देने गयी पुलिस की कार्यप्रणाली पर पूर्व जज एंव सपा नेता मनोज कुमार ने सवाल उठायें हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का निलम्बन काफी नहीं है बल्कि दोषी सिपाहियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिये। पूर्व जज एंव सपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि एक मामूली सूचना पर जिस तरह घर में घुसकर पुलिस ने तांडव मचाया, ना सिर्फ तलाशी के नाम पर गरीब परिवार को डराया धमकाया गया और बल्कि वृद्ध व्यक्ति के साथ मारपीट भी की, उससे जनता का विश्वास पुलिस से उठना स्वभाविक है।

पूर्व जज एंव सपा नेता मनोज कुमार सोमवार की शाम पीड़ित नसीम के घर गांव खटाई पहुंचे। पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुये उन्होंने कहा कि ये घोर निन्दनीय घटना है। सपा नेता ने सवाल किये कि यह स्पष्ट किया जाये कि पुलिस ने घर में आने से पूर्व अपने उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लेकर दबिश दी और वह कौन से अधिकारी हैं जिसने अनुमति दी। उन्होंने पूछा यह बताया जाये कि दबिश देने से पूर्व पुलिस ने रोजनामचे में एन्ट्री की या बिना जीडी में दर्ज कराये ही गांव पहुंच कर दबिश दी गई। वह कौन से अधिकारी हैं जिसने बिना महिला पुलिस साथ भेजे पर्दे वाले घर में जाने की अनुमति दी। सपा नेता ने कहा कि महिला की मौत के वह पुलिसकर्मी जिम्मेदार हैं जिन्होंने महिला के साथ धक्का मुक्की की और उसी के सामने उसके बूढ़े पति को मारा-पीटा। उनके खिलाफ प्योरली आफेंस बनता है।दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिये।

बाक्स

चार सिपाही निलम्बित

गौमांस की सूचना पर गांव खटाई में नसीम के घर में घुसे पुलिसकर्मियों की दबिश के बाद महिला की मौत के प्रकरण में एसपी सिटी ने घटना में शामिल चार सिपाहियों को निलम्बित कर दिया है। निलम्बित होने वाले सिपाहियों में अकरम, अमित, अर्जुन और मोनू शामिल हैं

  • Related Posts

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    बाराबंकी में गांवों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था…

    Continue reading
    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    जनांदोलनों की अखिल भारतीय दो दिवसीय बैठक लखनऊ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी