जेल से छूटकर आए हत्या आरोपी को भाई समेत मारी गोली

-छपरा की वारदात
-खून का बदला खून!

 छपरा। बिहार के छपरा में रविवार को दो भाइयों को गोली मार दी गयी। सारण जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के महादली चक फोरलेन सड़क पर पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। घायलों में सोनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइल चक गांव के परमेश्वर राय का पुत्र सचिन कुमार तथा परसा थाना क्षेत्र के प्रसवाना गांव के रहने वाले शंभू राय का पुत्र दीपक कुमार शामिल हैं। दोनों रिश्ते में भाई थे। घटना की सूचना मिलते हैं नयागांव थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। सीनियर एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।
पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है जो हरिहर शाह के परिवार सके साथ कई साल चल रहा है। इस मामले में हरिहर शाह के लड़के का हत्या पूर्व में हुई है। इस कांड में सचिन अभियुक्त है जो हाल के दिनों में ही जेल से छूटकर आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सचिन अपने फुफेरे भाई के साथ बाइक से फुआ के घर जा रहा था। तभी दोनों को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। इस मामले में सोनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइल चक के हरिहर साह, तथा अभिलेश शाह को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
इस मामले में थाना अध्यक्ष ने कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए जख्मी व्यक्ति को रेफरल अस्पताल सोनपुर में भर्ती करवाया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। नयागांव थाना द्वारा घटना से जुड़ी सभी बिन्दुओ की जाँच कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। स्थिति सामान्य है। वहीं घटना सूचना मिलने के बाद सोनपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर संबंधित थाना अध्यक्ष को एक-एक बिंदु पर जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?