गए थे हेलीकॉप्टर से, कार पर लौटे

-डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ क्यों हुआ यह वाक्या?

 पटना/घोड़ासहन। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ मोतिहारी में रविवार को उस समय कठिन स्थिति पैदा हो जब उन्हें लेकर परुंचा हेलीकॉप्टर खराब हो गया। रविवार को घोड़ासहन के भेलवा में तकनीकी गड़बड़ी आ जाने की वजह से उनका हलिकॉप्टर उड़ नहीं पाया। जिसके कारण उन्हें सड़क मार्ग से वापस पटना लौटना पड़ा। उप मुख्यमंत्री का हलीकॉप्टर घोड़ासाहन में पड़ा है। उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है। चॉपर को ठीक करने के लिए पटना से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन प्रखंड के भेलवा उच्च विद्यालय में स्थानीय विधायक पवन जयसवाल की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में गए थे। समारोह में 151 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि सम्राट चौधरी ने नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी और उनके बीच उपहारों का वितरण किया। डिप्टी सीएम में लोगों से सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करने की अपील की ताकि विवाह जैसे संस्कारों पर खर्च का बोझ घटे और लोगों की परेशानी का सामधान हो।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भेलवा उच्च विद्यालय में बने हेलीपैड पर डिप्टी सीएम पहुंचे। लेकिन जैसे ही हेलीकॉप्टर उड़ने वाला था, अचानक उसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गयी। हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस बीच हैलिपैड पर सभी अधिकारी असहज दिखे। लेकिन जब पायलट ने इनकार कर दिया तो प्रशासन ने आनन-फानन में सड़क मार्ग से उनके पटना लौटने की व्यवस्था करायी। जिसके बाद डिप्टी सीएम के वाहनों का काफिला सड़क मार्ग से रवाना हो गया। डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर अभी भेलवा उच्च विद्यालय में खड़ा है। चॉपर की सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया है। हेलीकॉप्टर देखने के लिए भीड़ जुट रही है। खराब पड़े चौपर को ठीक करने के लिए पटना से विशेषज्ञों की टीम बुलाई जा रही है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन