नगर निगम चुनाव : स्वराज इंडिया ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची  

पहली सूची में 4 महिलाएं और 4 युवाओं को मौका दिया गया इनमे 5 उम्मीदवार 35 वर्ष से कम आयु के हैं, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी बुराड़ी के वार्ड नं. 6 से लड़ेंगे चुनाव, स्वराज इंडिया ने नगर निगम में वार्ड केंद्रित स्थानीय मुद्दे, भ्रष्टाचार, पर्यावरण और स्वच्छता” को अपना चुनावी एजेंडा बनाया है

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपनी भागीदारी निभाते हुए आज स्वराज इंडिया दिल्ली इकाई ने अपने उम्मीदवारों की  प्रथम सूची जारी की। इस सूची में पार्टी ने लंबे समय से
स्थानीय मुद्दों पर काम कर रहे अपने कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया है। इसमे ज़्यादातर उम्मीदवार अन्ना आंदोलन से भी जुड़े रहे है। दस उम्मीदवारों की सूची में 4 युवा और 4 महिलाएं शामिल है जिसमे 5 उम्मीदवार 35 वर्ष से कम आयु के है।स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली नगर निगम चुनाव की चयन समिति के अध्यक्ष प्रो. अजीत झा ने पहली सूची की घोषणा करते हुए कहा की स्वराज इंडिया केवल उन सामाजिक कार्यकर्ता को ही अपना उम्मीदवार बना रही है जो लंबे समय से अपने क्षेत्र मे स्थानीय मुद्दों पर काम कर रहे है और उसके लिए संघर्ष कर रहे है। स्वराज इंडिया का दिल्ली नगर निगम में चुनाव लड़ना वैकल्पिक राजनीति को स्थापित करने की एक कोशिश है जिसके लिए हम पहले भी संघर्ष करते रहे है और आगे भी अपनी पूरी क्षमता से इसके लिए प्रयास करते रहेंगे। दिल्ली नगर निगम को दीमक की तरह खोखला कर चुका भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए, पर्यावरण और स्वछता के एजेंडा के साथ हम इस चुनाव में उतर रहे है।

पार्टी ने नगर निगम चुनाव में वार्ड में स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित करते हुए चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई है जो नगर निगम चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि न इस चुनाव में जनता मुख्यमंत्री के लिए वोट करती है न ही प्रधानमंत्री बनने के लिए। पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी को बुरारी विधानसभा के कादीपुर वार्ड न. 6N से उम्मीदवार घोषित किया गया है और दिल्ली प्रदेश सचिव जय सिंह उज्जैन को महरौली वार्ड न. 68S से प्रत्याशी बनाया गया है।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी ने कहा की भाजपा, आप, कांग्रेस ने चुनाव को व्यापार बना रखा है जिसमे बड़े बड़े व्यापारी पहले टिकट के लिए और फिर चुनाव लड़ने के लिए पानी की तरह पैसा बहाते है और फिर जीतने के बाद भ्रष्टाचार कर के कई गुना कमाने का जरिया बनाते है।
इस राजनीतिक व्यापार को खत्म करने के इस प्रयास के साथ हम चुनाव में उतर रहे है जिसमे स्थानीय मुद्दे, भ्रष्टाचार, पर्यावरण और स्वछता केंद्र मे रहेंगे।
प्रत्याशियों की सूची-
1. नवनीत तिवारी, वार्ड नं. 6N, कादीपुर
2. राधिका यादव, वार्ड नं. 7N, बुराड़ी
3. मंजू राय, वार्ड नं. 55N, मंगोलपुरी-बी
4. रीना चौबे वार्ड नं. 98N, वेस्ट पटेल नगर
5. सौरभ, वार्ड नं. 19S, रणहौला
6. मनोज देवी, वार्ड न. 40S, घुमन हेड़ा
7. जय सिंह उज्जैन, वार्ड नं. 68S, महरौली
8. इंदर सिंह, वार्ड नं.86S, ग्रेटर कैलाश
9. रूपेश भारती, वार्ड नं. 04E, न्यू अशोक नगर
10. नितिन बागड़ी, वार्ड नं. 17E, विश्वास नगर

यह जानकारी मीडिया सेल के प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने दी है।

Related Posts

लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन  
  • TN15TN15
  • July 27, 2026

लोकसभा में सोमवार को पेपर लीक पर रोक…

Continue reading
अब गडकरी का नंबर! मैदान में आए केजरीवाल!
  • TN15TN15
  • July 27, 2026

पेपर लीक और नीट में अव्यवस्थाओं के मुद्दे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

  • By TN15
  • July 27, 2026
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली?

Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

  • By TN15
  • July 27, 2026
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    

अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

  • By TN15
  • July 27, 2026
अभी और कुछ देखना बाकी है, अभी भी है क्या अंधभक्ति ?

जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

  • By TN15
  • July 27, 2026
जंतर मंतर आंदोलन पर पैलेट गन के प्रयोग के जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें

दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

  • By TN15
  • July 27, 2026
दिल्ली जंक्शन‌ पर कौन उतरा

लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र

  • By TN15
  • July 27, 2026
लिखावट साहित्य – सम्मान से सम्मानित हुए युवा आलोचक नीरज कुमार मिश्र