‘जिन्ना-पाकिस्तान’ पर बोले मुनव्वर राणा, अगर योगी आएगा तो मैं पलायन कर दूंगा

द न्यूज़ 15
उत्तर प्रदेश। UP विधानसभा चुनाव कुछ हे दिनों में होने वाले है। जिसके चलते सभी पार्टियां बढ़-चढ़ कर चुनाव प्रचार कर रही हैं। साथ ही सभी पार्टियां अलग-अलग मुद्दे को लेकर जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में जुटी है। इस चुनावी सीजन में जिन्ना-पाकिस्तान का मुद्दा भी खूब उठता दिख रहा है। इसको लेकर अब मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा, ‘जनता असल मुद्दों पर गौर कर वोट डालेगी। ये जिन्ना-पाकिस्तान से चुनावों का क्या लेना-देना है? इससे किसी भी पार्टी को कुछ हासिल नहीं होगा। ‘ उन्होंने आगे कहा, ‘पहले बैरिस्टर का नाम लिया जा रहा था तो जिन्ना का नाम आना ही था।
‘ साथ ही राणा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, ‘अभी हम बोलेंगे कि हम ‘आराम’ कर रहे हैं तो ये बोल ने लगेंगे कि हमारे राम में आप ‘आ’ क्यों रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने तो चीन के डर से शुगर को चीनी बोलना ही बंद कर दिया है। वहीं, पलायन की बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मैं पहले ही बोल चुका हूं अगर योगी आएगा तो मैं पलायन कर दूंगा। इस बात को स्पष्ट तौर पर नोट कर लिया जाए। उन्होंने ये भी कहा कि, अगर कैराना से 10 हिंदुओं के पलायन का जिक्र किया जाता है तो हजारों मुसलमान भी यहां से पलायन कर रहे हैं जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, मुसलमान ने अपने घरों में छुरी तक रखना बंद कर दिया है कि पता नहीं कब योगी उनको बंद करवा दें।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

  • By TN15
  • June 9, 2026
TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

  • By TN15
  • June 9, 2026
अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’